Breaking News
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा:आंध्र, तमिलनाडु, ओडिशा में बारिश का अलर्ट; यूपी के 21 जिलों में कोहरा, राजस्थान में ठंड बढ़ी

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसे ‘अकवान’ नाम दिया जाएगा। चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने का खतरा है। मौसम विभाग ने 16 से 21 नवंबर तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को 20 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इधर, राजस्थान में दो दिन हुई बारिश के बाद सोमवार को सर्दी बढ़ गई। यूपी के 21 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धाम में रविवार को बर्फबारी हुई। मैप में देखें चक्रवात अकवान की स्थिति देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें दिल्ली में AQI 800, अमेरिकी स्केल का दावा दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। दिल्ली में सोमवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 216 दर्ज किया गया है। सिरी फोर्ट में सबसे ज्यादा AQI 346 दर्ज किया। हालांकि, अमेरिकी AQI स्केल AQI.in के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 800 पहुंच चुकी है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बारिश से पारा 30 डिग्री से नीचे आया, आज से रात में सर्दी बढ़ने की संभावना राजस्थान में दो दिन हुई बारिश ने दिन में सर्दी बढ़ा दी है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से भी नीचे रहा। अगले तीन-चार दिन शहरों में रात में सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में ​2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: इंदौर दूसरा सबसे ठंडा शहर, जबलपुर-उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर हुई यूपी में बारिश और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत 21 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर तक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ समेत 4 धामों में बर्फबारी उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, केदारनाथ में देर रात तक बर्फबारी होती रही। इससे पहले बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 6 दिन साफ रहेगा मौसम, बारिश के आसार नहीं पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 15 शहरों में AQI 200 पार, दिन में धूप, रात में ठंड
हरियाणा में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। प्रदेश के 15 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 200 के पार पहुंच गया है। यमुनानगर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां AQI 306 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: नवंबर में 70% कम बारिश, अगले 6 दिन खिलेगी धूप
हिमाचल प्रदेश में नवंबर में मौसम अब तक ड्राई बना हुआ है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 70% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6 दिन भी बारिश व बर्फबारी की संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… देश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *