Breaking News
गोंडा में बृजभूषण ने छात्रों से किया सीधा संवाद:बोले- समय बर्बाद न करें, बड़े सपने देखें; मोबाइल का सही इस्तेमाल करने की सलाह

गोंडा के परसपुर नगर स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार दोपहर 5 बजे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का छात्र संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, समाज और समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे। पूर्व सांसद ने बेबाकी से उनके सवालों के जवाब दिए। सभागार में विद्यार्थियों के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं रहा कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संवाद के दौरान सभागार में पूर्व सांसद और विद्यार्थियों के अलावा कोई अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद नहीं था। इससे छात्र-छात्राओं को बिना किसी संकोच के अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएं सामने रखीं। नई शिक्षा नीति और रोजगार के अवसरों पर चर्चा संवाद के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में भी अपनी बात रखी। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों को समझना भी जरूरी है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। योग और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर दिया जोर उन्होंने युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, संतुलित खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए अनुशासित दिनचर्या जरूरी है। मोबाइल का सही इस्तेमाल करें, लक्ष्य के लिए मेहनत करें पूर्व सांसद ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपना समय बर्बाद न करें और मोबाइल का सही ढंग से इस्तेमाल करें। जीवन में बड़े सपने देखें, सकारात्मक सोच रखें और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने कहा- जागरूक, शिक्षित और संस्कारवान युवा ही विकसित और सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों ने पहल की सराहना की कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि सीधे संवाद से उन्हें अपनी शंकाएं दूर करने और भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन मिला। बिना औपचारिकता के हुए इस संवाद को उन्होंने उपयोगी बताया।

जल परी शो पर लापरवाही में दो पुलिसकर्मी निलंबित:बिना अनुमति चल रहा था शो, दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई

बहराइच के कैसरगंज में बिना अनुमति जल परी शो संचालित होने के मामले में रविवार को एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें संबंधित क्षेत्र के हल्का इंचार्ज और एक आरक्षी शामिल हैं। दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। सीओ कैसरगंज की जांच रिपोर्ट और एएसपी नगर की संस्तुति के बाद रविवार को यह कार्रवाई की गई। बिना अनुमति चल रहा था जल परी शो कैसरगंज नगर पंचायत में स्टेट बैंक के पास इन दिनों नुमाइश लगी हुई है। इसमें जल परी शो भी संचालित किया जा रहा था। शनिवार को सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान बिना अनुमति शो संचालित होने की पुष्टि होने पर सीओ ने उसे तत्काल बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह को सौंपी। हल्का इंचार्ज और आरक्षी निलंबित जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने संबंधित क्षेत्र के हल्का इंचार्ज दयाराम सरोज और आरक्षी ओम प्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया। दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। फखरपुर में टैंक फटने से 15 लोग हुए थे घायल बीते दिनों फखरपुर क्षेत्र में आयोजित नुमाइश के दौरान जल परी शो का टैंक फट गया था। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत 15 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद ऐसे आयोजनों की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

मुजहना में बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत:तीन लोग घायल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज

महराजगंज के मुजहना में गुडविल फर्नीचर के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नदवा बाजार निवासी अरमान पुत्र नूर मोहम्मद अपनी मामी को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में अरमान की मौत हो गई।
घायलों में कटहरा निवासी इसराफील की पत्नी तमन्ना, करीब तीन साल की बच्ची फलक और भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी सागर कनौजिया पुत्र राममिलन कनौजिया शामिल हैं। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आजमगढ़ में डूबते हुए सूर्य को दिया अर्ध्य:आस्था, श्रद्धा और भक्ति का दिखा नजारा, नदी में खड़ी होकर महिलाओं ने किया पूजन

आजमगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर तमसा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। घाटों पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते-होते व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक छठ गीतों, पूजा-अर्चना और आतिशबाजी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के गौरीशंकर घाट, कदम घाट, सिधारी घाट, हरबंशपुर घाट, गोदाम घाट, दलाल घाट,भोला घाट और एकलव्य घाट समेत तमसा नदी के अन्य घाटों पर भी व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन अर्चन किया। इसके अलावा शहर के विभिन्न सरोवरों और चाटों पर बनाए गए विशेष जलकुंडों में भी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गन्ना, नारियल, ठेकुआ और विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों से सजे दउरा और सूप लेकर महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचीं। नदी और जलकुंडों में खड़े होकर उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके अलावा शहर के विभिन्न सरोवरों और चाटों पर बनाए गए विशेष जलकुंडों में भी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गन्ना, नारियल, ठेकुआ और विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों से सजे दउरा और सूप लेकर महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचीं। नदी और जलकुंडों में खड़े होकर उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बावजूद व्रती महिलाओं ने समय का आकलन कर निर्धारित परंपरा के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर छठी मइया की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा शुरू होते ही छठी मइया के पारंपरिक गीतों के साथ आतिशबाजी और धूमधड़ाके से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। जिले में 1044 स्थानों पर पूजन किया गया। सोमवार को दिया जाएगा ओके सूर्य को अर्द्ध
सोमवार की सुबह आजमगढ़ जिले के तमसा नदी के घाट के साथ ही जिले के सभी प्रमुख घाटों और सरोवरों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्द्ध देंगी। इसके बाद पारण करेंगी। जिसके बाद छठ पर्व का समापन होगा।

डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रही तीसरे दिन व्रती महिलlएं:ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते हुए, सरयू के तट पहुंची, विधि विधान पूर्वक पूजन किया

भगवान राम की नगरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठ महापर्व को मनाया जा रहा है। महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने सरयु की जलधारा में खड़े होकर अंतरात्मा में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रही है। बीते 36 घंटे से निर्जला व्रत रखते हुए, मां छठी महारानी के कठिन परंपरा में सरयू के घाटों पर भक्तिमय नजारा रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार के साथ ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते हुए, सरयू के तट पहुंची। जहां पर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन संपन्न के रही है। और सरयू की जलधारा में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रही है।