Breaking News
मुजहना में बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत:तीन लोग घायल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज

महराजगंज के मुजहना में गुडविल फर्नीचर के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नदवा बाजार निवासी अरमान पुत्र नूर मोहम्मद अपनी मामी को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में अरमान की मौत हो गई।
घायलों में कटहरा निवासी इसराफील की पत्नी तमन्ना, करीब तीन साल की बच्ची फलक और भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी सागर कनौजिया पुत्र राममिलन कनौजिया शामिल हैं। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *