Breaking News
सुल्तानपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचालन:500 से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल, चौक और बस स्टैंड से होकर निकला मार्च

सुल्तानपुर में राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने बुधवार शाम शहर में पथ संचालन निकाला। इसमें विभिन्न जिलों से आईं 500 से ज्यादा सेविकाओं ने हिस्सा लिया। पथ संचालन शाहगंज चौराहे, चौक और बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर तय स्थान पर संपन्न हुआ। इसके बाद पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में गोष्ठी हुई, जो शाम 6 बजे समाप्त हुई। कई जिलों की सेविकाएं हुईं शामिल समिति की वक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम विजयादशमी के अवसर पर मौसी जी द्वारा तैयार की गई परंपरा के तहत आयोजित किया गया। पथ संचालन में सुल्तानपुर के अलावा मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, अमेठी, कादीपुर और प्रयागराज सहित कई जिलों की सेविकाएं और पदाधिकारी शामिल हुईं। इनमें क्षेत्राधिकारी शशि दीदी और साधना दीदी भी मौजूद रहीं। अनुशासन और व्यक्तिगत विकास पर दिया जोर समिति की विभाग कार्यवाहिका सुमन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों और समाज को मजबूत बनाना, अनुशासन की भावना विकसित करना और राष्ट्र के साथ-साथ व्यक्ति के विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई लाने और मन के रावण को खत्म करने के लिए सबसे पहले खुद में सुधार करना जरूरी है। अच्छे विचारों और कर्मों के जरिए ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *