भाजपा एमएलसी ने अब मतगणना कर्मियों को खुला पत्र लिखा:देवेंद्र सिंह ने कहा-‘मतगणना में धांधली न हो, यह आपकी जिम्मेदारी’
भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार की शाम को एक ओर पत्र लिखा है। इस बार यह खुला पत्र मतगणना कर्मियों को संबोधित है। उन्होंने हर वर्ग के लिए किए गए अपने संघर्षों का हवाला देते हुए कहा कि ‘मतगणना में धांधली न हो, यह आपकी जिम्मेदारी है।’ उन्होंने इससे पहले पर्यवेक्षक को हटाने की मांग की थी और इस संबंध में चुनाव आयोग को मेल भी किया था। उसी पर्यवेक्षक पर आरोप लगाते हुए उन्हों मतगणना को लेकर संशय व्यक्ति किया है। देवेंद्र सिंह भाजपा से बगावत कर चुके हैं। उन्होंने पहले शिक्षकों के नाम लिखे खुले पत्र के जरिए अपमान और अन्याय के विरुद्ध वोट करने की अपील की थी। उसके बाद खुलकर सपा प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार करने उतर आए। इसी बीच उन्होंने पर्यवेक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग भी की। दो दिन बाद मतगणना है और अब उन्होंने एक पत्र मतगणना कर्मियों के नाम लिखा है। पहले जानिए पत्र में क्या लिखा है ”मतगण्ना कर्मियों के नाम खुला पत्र दिनांक 25/10/26 मेरे पयारे भाइयों
मतगणना की पारदर्शिता और शुचिता से लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत बना रहता है। इस चुनाव के ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) अवैध खनन और रिश्वतखोरी में चार्जशीटेड हैं। भारी मात्रा में नकदी सीबीआई ने इनके घर से बरामद किया था। सीबीआई द्वारा चार्जशीटेड अधिकारी को चुनाव पर्यवेक्षक बनाने के मकसद को आप आसानी से समझ सकते हैं। हम और आप सब एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं। जनता के किसी भी वर्ग के साथ कभी भी तो मैं लोकतांत्रिक तरीके से आप सबको न्याय दिलाने के लिए सदैव लड़ता रहा। मेधावी छात्र आयुष मिश्रा का मामला रहा हो या अभिषेक मद्धेशिया की हत्या का मामला रहा हो या दिलत सिपाही के साथ अन्याय का मामला रहा हो। अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला इकलौता जनप्रतिनिधि हूं, दूसरा कोई नहीं। मतगणना में धांधली न हो, यह आप सब की नैतिक जिम्मेदारी है। यद्यपि की आप सबके ऊपर धांधली करने का भारी दबाव होगा परंतु इसकी शुचिता बनाए रखना है। प्रत्येक दशा में आपके साथ खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा।” प्रशासन पारदर्शी मतगणना का कर रहा दावा सपा और उसके समर्थकों की ओर से मतगणना को लेकर समय-समय पर आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी होगी। जिस तरह से मतदान पारदर्शी तरीके से हुआ है, उसकी तरह से मतगणना भी होगी। मतपेटिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं और उसका सजीव प्रसारण बाहर भी हो रहा है। प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत एजेंटों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां से वे 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं।

