क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी की कमान संभालेंगे समाजसेवी लाल सिंह चौहान
संरक्षक मंडल ने बैठक कर सर्वसम्मति से लाल सिंह को बनाया क्षत्रिय अध्यक्ष
क्षत्रिय बंधुओं ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत
क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बाँधने, और समाज की प्रतिभाओं को देंगे प्रोत्साहन: लाल सिंह चौहान
बाबा न्यूज
आगरा। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के संरक्षक मंडल द्वारा संरक्षक पप्पू राघव के राजपुर चुंगी क्षेत्र में नेहरू एंक्लेव स्थित आवास पर बैठक कर समाजसेवी लाल सिंह चौहान को सर्वसम्मति से क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साथ ही, पृथ्वी पाल सिंह जादौन को कार्यकारी अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह परिहार महामंत्री, श्याम परिहार कोषाध्यक्ष, दिनेश भाटी शाखा प्रभारी और अमित जसावत को युवा अध्यक्ष बनाया गया।
संरक्षक मंडल में शामिल धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार और जितेंद्र सिंह सिकरवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने संरक्षक मंडल का आभार जताते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बाँधने, जोड़ने और सशक्त करने के साथ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का काम सभी के सहयोग से किया जाएगा। राजपुर चुंगी शाखा द्वारा अभावग्रस्त क्षत्रिय बंधुओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कन्या विवाह जैसे जरूरी कार्यों के लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी।
इस दौरान क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भदौरिया, क्षत्रिय महासभा जिला आगरा के अध्यक्ष अनिल चौहान, पूनम राघव, शैलू जादौन, डॉ. राकेश सिकरवार, वीरेंद्र, थान सिंह, जीपी ठाकुर, ललित रघुवंशी, लाल सिंह राघव, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, राजेश धाकरे, हितेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र तरकर, मनोज जसावत, शैलेंद्र, ब्रजेश रघुवंशी, हरिओम तोमर, मुकेश राजावत, मकरध्वज धाकरे, एडवोकेट मनीष, हेमंत सिंह और खजान सिंह धाकरे भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

