युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं: प्रो. एस. पी.सिंह



सेंट जॉन्स कॉलेज महाविद्यालय में नशा मुक्त विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2026 का आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जॉन्स कॉलेज महाविद्यालय, आगरा में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माई भारत जिला युवा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार सहगल रहे। आयोजन के सूत्रधार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. पी.सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन मे युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा सक्रिय भूमिका निभाएंगे| इसी के साथ आर बी एस कॉलेज के नशा मुक्त वॉरियर प्रो. राजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए | कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेंकटस्वामी ने युवाओं को सशक्त करने हेतु विशेष बिंदुओं पर चर्चा की|
इस अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिला युवा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार सहगल ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी प्रदान की। युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
माई भारत यूथ आइकन सुश्री श्रद्धा पावस्कर ने अपने विचार साझा किए। माई भारत से जुड़ने व नशा मुक्त विकसित भारत पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लगभग 150 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आयशा बेगम , डॉ प्रवीण कुमार त्यागी, डॉ वेंकट, पूर्व स्वयंसेवक कुर्बान खान, अक्षय ,राम,कार्तिक और राम मधुकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कनक एवं शिवम द्वारा किया गया।

