Breaking News
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:मानिकपुर आउटर के पास मिला शव, सतना का रहने वाला था

चित्रकूट में मानिकपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 32 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा मानिकपुर आउटर के पास भरोसा बांध के नजदीक प्रयागराज-सतना रेलखंड पर हुआ। बुधवार को युवक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के राम जी द्विवेदी के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मानिकपुर आउटर के पास मिला शव मानिकपुर जीआरपी को मंगलवार रात सूचना मिली कि आउटर के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया गया। बुधवार को युवक की पहचान राम जी द्विवेदी (32) पुत्र शारदा प्रसाद द्विवेदी के रूप में हुई। वह अमकुई गांव, थाना जसो, जिला सतना, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, राम जी मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने राम जी का इंतजार किया। सोशल मीडिया से मिली हादसे की जानकारी परिजनों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात करीब 12:24 बजे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मानिकपुर क्षेत्र में युवक की ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी मिली। इसके बाद बुधवार सुबह उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। बुधवार करीब 1 बजे परिजन जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने शव की पहचान राम जी के रूप में की। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेन की चपेट में आने की वजह साफ नहीं राम जी ट्रेन की चपेट में कैसे आए, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। हादसा दुर्घटना था या इसके पीछे कोई और कारण था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *