Breaking News
उन्नाव में जांच करने गई पुलिस टीम से अभद्रता:स्थानीय लोगों से हुई बहस, इंस्पेक्टर ने कहा- वीडियो के आधार पर कार्रवाई होगी

उन्नाव के इंदिरा नगर मोहल्ले में रविवार शाम जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। बालूघाट पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस के दौरान भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिकायत की जांच करने पहुंची थी पुलिस इंदिरा नगर से जुड़े एक विवाद की शिकायत चार दिन पहले कोतवाली में दी गई थी। इसी मामले की जांच करने पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिसकर्मी संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय निवासी सूजल सिंह और छह-सात महिलाओं की उनसे कहासुनी हो गई। वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और हंगामा हुआ। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। जांच की जाएगी कि विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *