Breaking News
गोंडा में बृजभूषण ने छात्रों से किया सीधा संवाद:बोले- समय बर्बाद न करें, बड़े सपने देखें; मोबाइल का सही इस्तेमाल करने की सलाह

गोंडा के परसपुर नगर स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार दोपहर 5 बजे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का छात्र संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, समाज और समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे। पूर्व सांसद ने बेबाकी से उनके सवालों के जवाब दिए। सभागार में विद्यार्थियों के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं रहा कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संवाद के दौरान सभागार में पूर्व सांसद और विद्यार्थियों के अलावा कोई अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद नहीं था। इससे छात्र-छात्राओं को बिना किसी संकोच के अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएं सामने रखीं। नई शिक्षा नीति और रोजगार के अवसरों पर चर्चा संवाद के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में भी अपनी बात रखी। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों को समझना भी जरूरी है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। योग और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर दिया जोर उन्होंने युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, संतुलित खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए अनुशासित दिनचर्या जरूरी है। मोबाइल का सही इस्तेमाल करें, लक्ष्य के लिए मेहनत करें पूर्व सांसद ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपना समय बर्बाद न करें और मोबाइल का सही ढंग से इस्तेमाल करें। जीवन में बड़े सपने देखें, सकारात्मक सोच रखें और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने कहा- जागरूक, शिक्षित और संस्कारवान युवा ही विकसित और सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों ने पहल की सराहना की कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि सीधे संवाद से उन्हें अपनी शंकाएं दूर करने और भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन मिला। बिना औपचारिकता के हुए इस संवाद को उन्होंने उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *