कलाल खेरिया में धूमधाम से निकली तुलसी एवं सालिगराम की बारात

बाबा न्यूज
आगरा । ग्राम कलाल खेरिया में श्री तुलसी एवं सालेराम जी के विवाह समारोह को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भव्य बारात निकाली गई, जिसका शुभारंभ लोधेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। बारात के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सके बाद मां बैजयंती देवी रिसॉर्ट स्थित मैरिज होम में भव्य वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं।
कार्यक्रम में बालक दास गिरी महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजक संतोष लोधी जी, मां बैजयंती देवी रिसॉर्ट द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आरती देवी, द्रोपती, सावित्री, चंचल, सर्वेश, सरोज, संतोष लोधी, चूरामन लोधी, प्रकाश राजपूत, सतीश राजपूत, करिश्मा जाटव लोधी, भुवनेश लोधी, मनोज कुमार, भानु प्रताप, उमेंद्र राजपूत, अजय, लखन, राज राजपूत, विनय, मोनू सिकरवार, प्रीति सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।




