महिला नेतृत्वकर्ताओं का प्रशिक्षण:महिला नेतृत्वकर्ताओं को गांव की समस्याएं पंचायत में उठाने के सिखाए गुर
मऊ के बड़रांव में महिला नेतृत्वकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने और सामूहिक पैरवी के गुर सिखाने के लिए रविवार को सराय शादी स्थित गोटी प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम साथी यूपी के सहयोग से सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सोफीगंज की ओर से संचालित स्कोप परियोजना के तहत हुआ। परियोजना कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता पर निर्भर करती है। महिला नेतृत्वकर्ताओं को गांव की समस्याओं के साथ महिलाओं और किशोरियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान नियमित बैठक, जिम्मेदारियों का विभाजन, सामूहिक निर्णय और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर चर्चा हुई। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आशा देवी, रिंकू चौहान, अनीता और प्रशिक्षक अंजुल सहित अन्य महिला नेतृत्वकर्ता मौजूद रहीं।

