Breaking News
बहराइच में किसानों की मांगों को लेकर धरना:भारतीय किसान संघ ने फखरपुर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बहराइच में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ने बुधवार को फखरपुर विकासखंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3 बजे संघ के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। किसान संघ ने मांग की कि राज्य सरकार किसान सम्मान निधि में केंद्र की तरह हर साल छह हजार रुपए का अपना हिस्सा दे। इससे किसानों को कुल 12 हजार रुपए वार्षिक सम्मान निधि मिल सकेगी। किसानों की पूरी उपज एमएसपी पर खरीदने के लिए कानून बनाने और सभी खरीद केंद्रों को सरकारी या व्यापारिक केंद्र के रूप में व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 रुपए प्रति क्विंटल करने को प्रमुख मांग बनाया गया। किसानों के निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन पूरी तरह मुफ्त करने और भूमि अधिग्रहण कानून में किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग भी की गई। संघ ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार भाव का पांच गुना मुआवजा देने के बाद ही जमीन ली जाए। सड़क, रेल समेत अन्य परियोजनाओं के निर्माण के दौरान खेतों तक पहुंच बनी रहे, इसके लिए हर दो किलोमीटर पर बाईपास, अंडरपास और संपर्क मार्ग बनाने की भी मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *