Breaking News
खेत पर पानी लगाते समय युवक को करेंट लगा:एटा में युवक की मौत, खेत पर पानी लगाने के दौरान चपेट में आया

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के खंगारपुर गांव में बुधवार शाम खेत पर पानी लगाते समय बिजली का करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे बेसुध हालत में एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे हुआ। मृतक की पहचान मुनेश (32) पुत्र दाताराम निवासी खंगारपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मुनेश खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मुनेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा की मोर्चरी भेज दिया है। मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि मुनेश उसका छोटा भाई था। वह खेत पर पानी लगाने गया था, जहां बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुनेश गांव का ही रहने वाला था। खेत पर पानी लगाते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। मुनेश के चार छोटे बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *