मिर्जापुर में अधिवक्ताओं की चुनार मुंसफी वापस लाने की मांग:डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत
मिर्जापुर में चुनार मुंसफी को जिला मुख्यालय वापस लाने और इससे संबंधित जारी आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में चक्रमण कर नारेबाजी की। इसके साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने किया चक्रमण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभय राज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बैठक हुई। इसमें चुनार मुंसफी को मिर्जापुर वापस लाने और इसके संबंध में जारी आदेश को निरस्त कराने पर चर्चा की गई। बैठक में 3 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अध्यक्ष अभय राज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में चक्रमण शुरू किया। अधिवक्ताओं ने “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद”, “चुनार मुंसफी वापस लाओ” और “हाईकोर्ट की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। कलेक्ट्रेट और मोटर यान न्यायालय तक पहुंचे अधिवक्ता दीवानी न्यायालय से करीब 100 मीटर तक चक्रमण करते हुए जिला कलेक्ट्रेट न्यायालय और फिर मोटर यान न्यायालय परिसर पहुंचे। इसके बाद सभी अधिवक्ता वापस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार पहुंचे, जहां चक्रमण समाप्त हुआ। बार एसोसिएशन के अनुसार चुनार मुंसफी को जिला मुख्यालय वापस लाने की मांग को लेकर प्रत्येक शनिवार को इसी तरह चक्रमण किया जाता है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांग उठाई।

