शिक्षा में नवाचार, समर्पण उत्कृष्टता के लिए डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड–2026

बाबा न्यूज
आगरा। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक, डॉ. सुशील गुप्ता को 18 जून को लखनऊ स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा आयोजित 17वें एड लीडरशिप इंटरनेशनल राउंडटेबल एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड्स 2026 समारोह में शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान डाॅ. गुप्ता का शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नवाचारपूर्ण सोच, शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता व समर्पण* का परिणाम है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कोलकाता के आर्मी पब्लिक स्कूल की विख्यात शिक्षाविद् एवं नेशनल अवार्ड विजेता डॉ. सुचित्रा बंद्योपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।

