मेरठ में पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन:सांसद अरुण गोविल से की मुलाकात, वैधानिक हितों के संरक्षण की मांग
मेरठ में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्स के वैधानिक हितों के संरक्षण की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में ए.के. कौशिक, आर.सी. खरे, जे.के. गर्ग, श्रेयांश कुमार जैन और बनी सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

