Breaking News
कासगंज में 30 किलो अवैध आतिशबाजी के साथ एक गिरफ्तार:नदरई तिराहे के पास तीन बोरों में मिला आतिशबाजी बनाने का सामान

दीपावली से पहले कासगंज पुलिस अवैध आतिशबाजी के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 30 किलो अवैध आतिशबाजी और इसे बनाने का सामान मिला। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई कोतवाली कासगंज इलाके में नदरई तिराहे के पास की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम नदरई, थाना और जिला कासगंज के रूप में हुई है। आतिशबाजी और इसे बनाने का सामान तीन बोरों में रखा था।
कोतवाली कासगंज में भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाली कासगंज के प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 2025 में भी अवैध आतिशबाजी से जुड़ा केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि दीपावली तक इलाके में अवैध आतिशबाजी बनाने और रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *