Breaking News
PET परीक्षा के चलते नोएडा के 32 स्कूल बंद:डीआईओएस ने जारी किया आदेश, 30 अक्टूबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के चलते गौतमबुद्धनगर के 32 स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आदेश के तहत संबंधित विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी। PET परीक्षा के चलते लिया गया निर्णय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्टूबर को गौतमबुद्धनगर के चिह्नित 32 परीक्षा केंद्रों पर PET की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए इन केंद्रों से जुड़े विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है। स्कूलों के नाम की सूची
भाव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर,भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, भवानी शंकर इंटर कॉलेज नोएडा, बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर, ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल, चौधरी केशराम इंटर कॉलेज, गगन पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर नोएडा, राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 नोएडा, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा, जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, कुवारी मायावती राजकीय बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुवारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बादलपुर, महामाया बालिका इंटर कॉलेज नोएडा, मॉडर्न स्कूल नोएडा, नवजीवन इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, राव कासल पब्लिक स्कूल, आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल,सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज दादरी, श्री गांधी इंटर कॉलेज गोढ़ी बछेड़ा सनराइजविल स्कूल, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, मिहिर भोज पीजी कॉलेज, अमीचंद इंटर कॉलेज,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा, पंडित सालग्राम इंटर कॉलेज, नोएडा एजुकेशनल एकेडमी और जागरण पब्लिक स्कूल नोएडा शामिल है। सभी स्कूलों में छुट्टी नहीं डीआईओएस के आदेश में परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में ही अवकाश की बात कही गई है। इसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का आदेश नहीं माना जाना चाहिए। अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने विद्यालय से अवकाश की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *