Breaking News
देवरिया में 5 नवंबर को युवा उत्सव:नशामुक्त भारत थीम पर होंगी प्रतियोगिताएं, युवाओं की सहभागिता पर जोर

देवरिया में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से 5 नवंबर 2026 को संत विनोबा पीजी कॉलेज के सभागार में जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत होने वाले उत्सव की थीम ‘नशामुक्त विकसित भारत’ रखी गई है। तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को व्यवस्थित बनाने, अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रतियोगिताओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें जनपद के निवासी या यहां अध्ययनरत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। समूह विधाओं में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *