भीषण गर्मी के बीच बेलगिरी जूस का वितरण, राहगीरों को मिली राहत

 

बाबा न्यूज 

आगरा। भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए ‘फार्मा फ्रेंड्स एवं मित्र मंडली’ द्वारा गुरुवार को एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस अधिक मास के पावन अवसर पर संस्था द्वारा पालीवाल पार्क स्थित प्याऊ पर दोपहर 12 बजे से विशाल ‘बेलगिरी जूस वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

समन्वयक नितिन गुप्ता ने कहा कि चिलचिलाती धूप और लू से बेहाल राहगीरों व जरूरतमंदों को ठंडा और स्वास्थ्यवर्धक बेलगिरी का जूस पिलाकर राहत पहुंचाई गई। आयुर्वेद में बेल के जूस को लू और पेट की बीमारियों से बचाने में रामबाण माना जाता है। दोपहर की तीखी धूप में भी सभी ने पूरी निष्ठा से श्रमदान किया। इस अवसर नितिन गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, नितिन बंसल, विभव मिश्रा, सीमित सक्सेना, हर्ष चोपड़ा, अरुण कपूर, अभिनव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *