Breaking News
नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें

संस्था का उद्देश्य समाज में शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव रखना भी है : सीए दीपिका मित्तल

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद ‘नवज्योति’ द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सुभाष पार्क में निशुल्क साइकिल वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं कन्या पूजन के साथ संस्थापक सतीश गोयल (गुड्डन भाई) एवं संजीव अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 54 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। संस्था का उद्देश्य बालिकाओं को विद्यालय एवं ट्यूशन आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एड बसंत गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और बेटियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नवज्योति द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साइकिलें बालिकाओं के लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों को गति देने का माध्यम हैं। अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव रखना भी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा की राह को सरल बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।
सचिव नितिन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व भी 51 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके।
महिला संयोजिका मंजू रजनीश गुप्ता ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हर बेटी पढ़े, सुरक्षित बढ़े” अभियान के माध्यम से शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी।
विशिष्ट सेवा कार्य में सतीश सीमा गोयल, संजय लक्ष्मी गोयल, संदीप अंजू मित्तल, पंकज वृंदा खंडेलवाल, सुरेश नीलम अग्रवाल, अंकुश शिल्पी मित्तल, नितिन प्रीति अग्रवाल, संजीव शशि अग्रवाल, डॉ अमित जूही सिंघल, प्रवीण सुषमा गोयल का विशेष सहयोग रहा। हमारे आदरणीय सदस्य मनोज मंगल जी का भी इस कार्य में विशेष सहयोग रहता है इस अवसर पर पुष्पा गुप्ता,सीमा गोयल, शशि अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराग सोनल भटनागर, भावना भार्गव,अशोक लालवानी, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी

संगोष्ठी में संरक्षण का संकल्प, मेधावियों का हुआ सम्मान
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद निकुंज शाखा की ओर से पर्यावरण संगोष्ठी एवं मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कमलनगर स्थित मंगलम बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद आदर्श कुमार गोयल क्षेत्रीय संरक्षक पूरण डावर, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल प्रांतीय महासचिव राजीव गोयल, क्षेत्रीय संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार गर्ग और शाखा संरक्षक प्रमोद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हम आज से ही जल, वायु और वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
पूरन डावर ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से जल संकट, प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। जल बचत, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और नियमित पौधरोपण जैसे कदम पर्यावरण सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। गोष्ठी में युवाओं से पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार गर्ग और सचिव श्रीभगवान सिंघल ने बताया कि पर्यावरण संगोष्ठी में पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश गोष्ठी के माध्यम से दिया गया। दूसरे सत्र में नौवीं, दसवीं और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओ को मेधावी सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी का स्वागत विनय सिंघल ने किया। धन्यवाद सुभाष कुमार वर्मा ने दिया। संचालन प्रमोद कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. तरुण शर्मा, एडवोकेट बसंत गुप्ता, राहुल गर्ग, प्रवीण गर्ग, सपना गर्ग, सीए विवेक अग्रवाल, धर्मगोपाल मित्तल, प्रवीण मित्तल, अमित मित्तल, अंजू सिंघल, पूनम सिंघल, कपिल गर्ग, दिनेश भाटिया, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाविप बाल संस्कार शिविर में गूंजे गीता श्लोक

भाविप अन्नपूर्णा के पंचदिवसीय बाल शिविर का समापन
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा की ओर से चल रहे पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का कमला नगर स्थित विद्या स्वरूप फाउंडेशन परिसर में समापन किया गया। समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य एडवोकेट बसंत गुप्ता, प्रांतीय गतिविधि महिला सहभागिता दीपा गर्ग, उपाध्यक्ष रवि शिवहरे, शाखा संरक्षक एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल, मार्गदर्शक विनय गोयल और प्रकल्प प्रभारी गुंजन अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित कर की।
शाखा अध्यक्ष आशीष बंसल ने बताया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इन पांच दिनों में बच्चों ने जहां सनातन संस्कृति के गूढ़ रहस्य सीखे, वहीं खेल, योग और कला के माध्यम से अपने बहुमुखी हुनर का प्रदर्शन भी किया।
सचिव गौरव मित्तल ने बताया कि समापन पर बच्चो को स्कूल बैग एवं संपूर्ण स्टेशनरी किट प्रदान की गई। सुंदर उपहार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर के दौरान बच्चो ने सीखे गए श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक, रामायण की चौपाइयाँ और देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कल्याण मंत्र के साथ शिविर का विधिवत समापन हुआ। आभार विशाल अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, विष्णु गोयल, दिलीप जैन, पूनम बंसल, विशाल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, राज बंसल, रीता मित्तल आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने को उत्साहित किया जाए

राष्ट्रीय व्यापारी सामाजिक महासंघ की बैठक में हुई चर्चा
बाबा न्यूज
आगरा। राष्ट्रीय व्यापारिक सामाजिक महासंघ द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित माया होटल में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों की बैठक में कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि शोभा पोरवाल अध्यक्ष लोक अदालत दीवानी आगरा उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से महिलाओं को सामाजिक आर्थिक एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया । संस्थापक संजीव पोरवाल ने बताया कि ऐसी सार्थक एवं जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है हम सभी ने हमारे मुख्य अतिथि का बुके देकर शॉल उड़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचरण पोरवाल उपाध्यक्ष राजू गोयल ,महासचिव आनंद पोरवाल ,राजकुमार यादव, गिरीश सिंगल ,मनोज कुमार, मनोज गुप्ता, गिरीश गोयल, राजू गुप्ता, सोनू पोरवाल, विभाग पोरवाल, निखिल पोरवाल, महेश चंद शर्मा, राजेश गुप्ता जवाहरलाल अग्रवाल ,इलियास सिद्दीकी, मनीष भारद्वाज आदि शामिल रहे।

गौ सेवा कर लिया गाय माता का आशीर्वाद

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् ‘समर्पण ‘ शाखा की ओर से फाउंडरी नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला में बुधवार को संस्था के पदाधिकारियो ने गौ सेवा की े अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि सर्वप्रथम गौ माता का चुनरी और रोली लगाकर पूजन किया। गौ सेवा में चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया े गाय के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताते हुए गाय से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
सेवा संयोजक उत्सव मित्तल ने कहा कि गोवंश जिसमे गाय और बैल दोनो ही शामिल है इन पर कभी भी क्रोध नही करना चाहिए। गौ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। इस अवसर पर अनित गोयल, आशीष अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, निशि दौनेरिया, लवली जैन, सोनम मित्तल, संजीव दौनेरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

अन्नपूर्णा ने लगाया पंचदिवसीय बाल संस्कार शिविर

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा’ शाखा कि ओर से पाँच दिवसीय बाल संस्कार शिविर कमला नगर स्थित विद्या स्वरूप फाउंडेशन के प्रांगण में लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष मंगल, आकांक्षा मंगल, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्म गोपाल मित्तल, प्रकल्प प्रभारी गुंजन अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं सचिव मोनिका अग्रवाल दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थापक धर्मगोपाल मित्तल ने कहा कि नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों और सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए पहले दिन बच्चों की रचनात्मकता निखारने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई तथा उन्हें परिषद के राष्ट्रीय गीत “देश हमें देता है सब कुछ…” का स्वर-अभ्यास कराकर आकर्षक उपहार दिए गए। शिविर में मुख्य आकर्षण पाश्चात्य संस्कृति को छोड़, नन्ही बिटिया नव्या अग्रवाल का जन्मोत्सव सनातन पद्धति से मनाया। पदाधिकारियों ने बिटिया व माता-पिता को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। आगामी दिनों में सिखाए जाने वाले विषयों (गीता श्लोक, रामायण चौपाई व कुटुंब प्रबोधन) की रूपरेखा बताई।

नेमी चन्द वार्ष्णेय अध्यक्ष, मुनेश गुप्ता बने महामंत्री

वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के पंचवर्षीय चुनाव संपन्न
श्री अक्रूर जी भवन के निर्माण में सहयोग का लिया संकल्प
बाबा न्यूज
आगरा। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के पंचवर्षीय चुनाव करकुंज रोड स्थित होटल वैष्णवी में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

चुनाव अधिकारी पी.पी. अत्रि ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए नेमी चन्द वार्ष्णय को अध्यक्ष, तपेश कुमार गुप्ता एवं ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरोत्तम प्रसाद वार्ष्णेय, घनश्याम दास बिरला एवं मधु गुप्ता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुनेश कुमार गुप्ता को महामंत्री, मनोज कुमार वार्ष्णेय बजरंगी को कोषाध्यक्ष तथा गौरव वार्ष्णेय को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं, संजीव गुप्ता एवं कुंज बिहारी गुप्ता को मंत्री, मनोज वार्ष्णेय को आॅडिटर, अनीता गुप्ता को प्रचार मंत्री तथा रश्मि गुप्ता को सांस्कृतिक मंत्री सहित कुल 31 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं पद की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ देवेंद्र कुमार गुप्ता ने दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी वृंदावन में 550 वर्ग गज भूमि पर लगभग 8.5 करोड़ रुपये की लागत से निमार्णाधीन पांच मंजिला श्री अक्रूर जी भवन के निर्माण एवं विकास में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी। कार्यकारिणी में महिलाओं को 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर संगठन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह में अलीगढ़, विजयगढ़, चंदौसी, बदायूं,हाथरस, बुलन्दशहर, पीलीभीत, दिल्ली, मथुरा, मुंबई, हाथरस एवं वृंदावन सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए वार्ष्णेय समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर कपिल वार्ष्णय, जितेन्द्र कुमार वार्ष्णय, सुनीता अत्रि, ज्योति वार्ष्णेय, प्रेमचंद वार्ष्णेय, अनुज गुप्ता, दिनेश कुमार, सुशील कुमार वार्ष्णेय, जयकिशन गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, शेर बहादुर, सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, आर.के. गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता आर्य, पूर्व पार्षद मंजू वार्ष्णेय, संजय कुमार वासी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पालीवाल पार्क में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

भारत विकास परिषद् निकुंज शाखा ने लगाए छायादार व फलदार पौधे
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् निकुंज शाखा की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल पार्क स्थित हरि नारायण वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संरक्षक विनय सिंघल, संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, प्रान्तीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, गतिविधि संयोजक पर्यावरण आशीष गर्ग और संयोजक राहुल बंसल ने की। अध्यक्ष राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय संस्था द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सचिव भगवान सिंघल ने बताया कि पौधरोपण में नीम, पीपल, अमलतास, अशोक एवं अन्य छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा निभाई जाएगी। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, पंकिल गर्ग, अमित अग्रवाल, रबी गर्ग, अनुज महेश्वरी, कुलदीप महेश्वरी, मोहन वर्मा, नितिन बंसल, हिमांशु अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, रितेश गर्ग, गीता अग्रवाल, निकिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

I Love Agra सेल्फी पॉइंट को संवारेंगी कुटुंब एवं इंडिया राइजिंग

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर “पर्यावरण प्रहरी सम्मान–2026” से नम्रता पचौरी सम्मानित

 एक वर्ष तक पौधों की देखभाल का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिला जनसमर्थन, नागरिकों ने संरक्षण का भी लिया संकल्प

बाबा न्यूज 

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुटुंब संस्था एवं इंडिया राइजिंग द्वारा दयालबाग स्थित I Love Agra (Selfie Point) पर वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया गया।

कुटुंब संस्था की सचिव  तपस्या सिंह ने बताया कि दोनों संस्थाओं द्वारा I Love Agra (Selfie Point) के सौंदर्यीकरण, सज्जा-संवार एवं समग्र रख-रखाव की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से ग्रहण की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई, खाद एवं संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु आगामी एक वर्ष के लिए माली की व्यवस्था भी की गई है।

इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पार्षद श्री भारत शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ, जिनके सहयोग से इस पर्यावरणीय पहल को प्रभावी रूप से मूर्त रूप दिया जा सका।

इंडिया राइजिंग के  आर.पी. सक्सेना (ब्रांड एम्बेसडर, स्वच्छ भारत अभियान, नगर निगम आगरा)  ने उपस्थित नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी से अपने घरों एवं आसपास पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान कुटुंब संस्था के विदित सिंघल ने “पर्यावरण प्रहरी सम्मान – 2026″* की घोषणा की। इस वर्ष यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  नम्रता पचौरी को प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि  सुरेश चंद गर्ग जी (तपन ग्रुप) ने पौधों की देखभाल हेतु एक वर्ष तक माली की व्यवस्था किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

विशिष्ट अतिथि  सुनील विकल एवं डॉ. मुनेश्वर गुप्ता  ने स्वयं वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इंडिया राइजिंग की अध्यक्ष  संगीता राठौर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित आवरण को प्रोत्साहित करना तथा समाज में वृक्षारोपण के महत्व को स्थापित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने वृक्षारोपण के साथ पौधों की एक वर्ष तक देखभाल सुनिश्चित करने की पहल को सराहनीय बताते हुए इसे वृक्षारोपण को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में युगल सिंघल, नितिन जौहरी, वंदना कक्कड़, शालिनी अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अमित कोहली, पूजा भौमिक, निशा गुप्ता, संदीप सिंह, दिव्या गुप्ता, समीर हसनैन, मोनिका अग्रवाल, वंशिका सिंह, डॉ. कुंती चौहान, सोनाली अग्रवाल,उदित गर्ग,राज कुमार सक्सेना,तरंग त्रिपाठी, अमिताभ गुप्ता,डॉ राजश्री, दीपक सिंह,रश्मि चोपड़ा,अमित तंडाणी,के के सक्सेना, सुंदर लाल चेतवानी,लाल राम तेंगुरिया अवधेश उपाध्याय, सुनील बग्गा,डॉ अमिता त्रिपाठी,दिलीप वर्मा,जोनी बाबू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खुले पंख परिवार ने  फल और सब्जियां अर्पित की प्रथम गौ सेवा

 

पौधे एवं शरबत वितरण कर दिया सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाबा न्यूज 

आगरा। सामाजिक संस्था खुले पंख परिवार द्वारा अग्रवन गौशाला, वाटर वर्क्स, आगरा में अपनी प्रथम गौ सेवा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गौ माताओं को फल, सब्जियां एवं अन्न अर्पित कर श्रद्धापूर्वक गौ सेवा की गई। साथ ही अधिक मास के पावन अवसर पर आमजन को शीतल शरबत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गौ सेवा के माध्यम से समाज में करुणा, संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का विस्तार होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आग्रह किया।इस अवसर पर आनन्द अग्रवाल, आशु गोयल, एकता जैन, रविकांत दुवेश, निक्की जौहरी, राजकुमार जौहरी, भोलानाथ अग्रवाल, आशीष बंसल, योगेश जैन, अंकित गोयल, विक्की गर्ग, अतुल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नरेश बंसल, अजय पी. अग्रवाल, गिर्राज बंसल, चंद्रेश गर्ग, अर्चना जैन, रूबी अग्रवाल, चंचल गोयल, पूजा जैन, शिल्पी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, सीमा सिंघल, शालिनी गोयल, ममता शर्मा, पूजा बंसल, शिवम सिंघल एवं अनमोल गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।