Breaking News
सीए आयुष गर्ग और डॉ. सुनीषा गर्ग बनी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत

 

एक ही परिवार में ज्ञान और सेवा का संगम: सीए दिवस एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर विशेष

पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग अन्नी भाई को बधाई देने वालों का लगा तांता

बाबा न्यूज
खेरागढ़। जुलाई का दिन भारत में दो प्रतिष्ठित व्यवसायों को समर्पित है। इस दिन जहाँ चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस मनाया जाता है। वहीं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) भी पूरे देश में मनाया जाता है।
खेरागढ़ निवासी सीए आयुष गर्ग, सुपुत्र अनिल गर्ग (अन्नी), एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनीषा आयुष गर्ग इस वर्ष इस विशेष अवसर का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आए हैं। एक ओर सीए आयुष गर्ग अपने ज्ञान, ईमानदारी एवं वित्तीय विशेषज्ञता से देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डॉ. सुनीषा आयुष गर्ग चिकित्सा सेवा के माध्यम से मानव जीवन की रक्षा एवं समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और आर्थिक विकास के मजबूत आधार स्तंभ होते हैं, जबकि चिकित्सक अपनी सेवा, समर्पण और करुणा से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने का कार्य करते हैं। एक ही परिवार में इन दोनों प्रतिष्ठित सेवाओं का संगम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने अनिल गर्ग (अन्नी) एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सीए आयुष गर्ग एवं डॉ. सुनीषा आयुष गर्ग के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर समाजसेवा की कामना की। यह उपलब्धि न केवल गर्ग परिवार बल्कि सम्पूर्ण खेरागढ़ क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।

रक्तदान कर दिया समाज को जीवन बचाने का संदेश

 

भारत विकास परिषद संपर्क शाखा ने लगाया शिविर

बाबा न्यूज 

आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से रक्तदान शिविर व रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक पर किया गया। शुरुआत महापौर हेमलता दिवाकर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय प्रकाश, नेशनल चेंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे और डॉ. केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खून बड़ी तेजी से ताजा बनता है। आमतौर पर लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। कभी बीमारी का बहाना तो कभी हीमोग्लोबिन कम होने के चलते कदम पीछे खींच लेते हैं। जबकि आपातकाल के समय इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। कुल 108 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयोजक रोहित सिंघल, अनुज जैन, आदित्य गोयल, अनुज अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अभिषेक शर्मा, शेलेंद्र चौहान, आलोक गुप्ता, देविका गुप्ता, अम्बा प्रसाद गर्ग, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

चार्टर्ड अकाउंटेंटस का रक्तदान महाअभियान शुरू, पहले दिन 178 यूनिट रक्तदान

 

एक जुलाई तक है 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य, नेत्रदान को भी किया जागरूक

बाबा न्यूज 

आगरा। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के 78वें दिवस पर आईसीएआई आगरा शाखा द्वारा दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए सचिन बूबना, समर्पण ब्लड बैंक के योगेश कंसल, बृज मोहन अग्रवाल और सीए विवेक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने युवा चार्टर्ड एकाउंटेंट से समाज सेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना व सचिव सीए सचिन बूबना ने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक चार्टर्ड अकाउंटेंट का दायित्व है और इस प्रकार के सेवा कार्य संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।इस वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर का लक्ष्य लगभग 500 यूनिट रक्त संग्रह का है। रविवार को 178 यूनिट रक्त संग्रह किया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये शिविर लगातार 1 जुलाई तक निरंतर चलता रहेगा। रक्तदान के अवसर पर सिकासा चेयरमैन अंकित मित्तल, गौरव सिंघल, साक्षी जैन, लोकेश गर्ग, अविरल अग्रवाल, अनुराग बंसल, सुमित जैन, रजत गोयल, नंदिनी जैन, प्रमित जैन, अजय जैन, शरद मंगल, हिमांशु गर्ग, शैलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लायंस क्लब आगरा प्रयास ने समाज सेवा को समर्पित की एंबुलेंस, समाजसेवियों का किया सम्मान

दो छात्राओं की वार्षिक फीस भी कराई जमा, सेवा कार्यों के लिए पदाधिकारियों को किया सम्मानित
बाबा न्यूज
आगरा। लायंस क्लब आगरा प्रयास ने अपने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को दीनदयाल धाम, मथुरा स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति को एक एंबुलेंस भेंट की। सेवा कार्यक्रम का आयोजन सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में किया गया।
मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता को एंबुलेंस की चाबी सौंपते हुए कहा कि गौसेवा और मानव सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने बताया कि वर्ष 2025-26 के कार्यकाल में क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अनेक जनहितकारी सेवा कार्य किए गए हैं। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ क्लब ने दो स्कूली छात्राओं की वार्षिक फीस का भी वहन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी सुनील विकल, हेल्प आगरा के मुकेश जैन तथा नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, सचिव विनीत खेरा, पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल, वर्तमान अध्यक्ष रितेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी एवं कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत तनुजा मांगलिक ने किया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीव तोमर, डॉ. संदीप अग्रवाल, संदीप पाटनी, रीना गर्ग, इरा खेरा, संजीव सरीन, रेशमा मगन, डॉ. परिणीता बंसल, कपिल मगन, आनंद प्रकाश, रेखा बत्रा, हरीश बत्रा, संजीव चंद्र, अंशुमन बावरी, गीतिका अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : नवीन जैन

 

बाबा न्यूज 

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को कमला नगर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक संबोधन 140 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार, ईंधन बचत और जनभागीदारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण तथा वैज्ञानिक सोच अपनाकर अंधविश्वास से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से देशवासियों का मार्गदर्शन किया।

नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भारत की नई ताकत बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी, नवाचार और आधुनिक तकनीक को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाले हैं।

भाविप संस्कार शाखा ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती पर नगला हवेली, दयालबाग स्थित केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सेवा) टीटू गोयल ने फीता खोलकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। शाखा संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने डॉ. सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाजोत्थान और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई व सचिव प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाखा द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने संस्कार शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वाटर कूलर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बंसल, जगदीश बंसल, जय किशन गुप्ता, विजय मोहन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विहिप ने पुलिस आयुक्त का किया सम्मान

बाबा न्यूज
आगरा । विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष राय ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रभावी पुलिसिंग एवं समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने कहा कि संगठन महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन सामाजिक अभियानों में पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार का समय-समय पर विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। संगठन उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

भाविप संयम के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव बने संजीव अग्रवाल

भाविप संयम के पदाधिकारियों ने ग्रहण की पद की शपथ
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद (भाविप) संयम शाखा का 11वां अधिष्ठापन समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यकर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी, मुख्य वक्ता एमएलसी विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बसंत गुप्ता और संस्थापक रवि शिवहरे ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में भाविप संयम शाखा के नवीन सत्र 2026-27 के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव संजीव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता और 15 नए ने सदस्यों शपथ ग्रहण की । इस दौरान सेवा संयोजक गौरव अग्रवाल, संस्कार संयोजक विष्णु गौस्वामी, संपर्क संयोजक हर्ष खटाना, पर्यावरण संयोजक दीपेश बंसल और महिला सहभागिता सीमा गोयल को प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने शपथ ग्रहण करायी। पिछले वर्ष का ब्योरा कार्यक्रम में दिया गया।
समारोह में वरिष्ठ मार्गदर्शक संतोष सिकरवार और अशोक बंसल ने
भाविप के उद्देश्यों की जानकारी दी। नए सदस्यों का आरती शिवहरे ने शाखा से परिचय कराया । धन्यवाद वरिष्ठ सदस्य विष्णु गौस्वामी ने दिया। इस दौरान बसंत गुप्ता, सीए विवेक अग्रवाल, धर्मगोपाल मित्तल, अमित गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अमित पंजवानी, यतिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कन्हैया गोयल, तुषार अग्रवाल, सुधीर राठौड़, आलोक जैन, डिम्पल, पूजा, रजनी जैन, वैशाली, रूचि आदि मौजूद रहे।

भाविप समर्पण शाखा ने भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् समर्पण शाखा की ओर से गंगा दशहरा पर भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हाथी घाट स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को शीतल शरबत वितरित किया। शरबत वितरण किया और लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सचिव समीर जैन, कोषाध्यक्ष उमंग गोयल, देवेंद्र मांडलस, अनिल कुमार गुप्ता, रिंकेश मित्तल, संजीव दौनेरिया, विशाल मित्तल, विमलेश मांडलस, श्वेता कंसल, निशि दौनेरिया, नमिता मित्तल आदि मौजूद रहे।

वृक्ष लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाए…

अखिल भारतीय महिला परिषद नगर शाखा ने ‘जलवायु परिवर्तन के कारण और दुष्परिणाम’ विषय पर महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक
बाबा न्यूज
आगरा। चाहे जितना भी विकास करो। लेकिन वनों का न नाश करो। वृक्ष रहेंगे तो ही जीवन होगा। ऐसा तुम सब विश्वास करो..
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज की इन संदेशप्रद पंक्तियों के साथ अखिल भारतीय महिला परिषद की नगर शाखा द्वारा उमा कुंज, भावना एस्टेट स्थित सीताराम मंदिर में एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 60 से अधिक महिलाओं और बच्चों को जलवायु परिवर्तन के कारण और दुष्परिणाम विषय पर जागरूक किया गया।
अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि वन कम होने से वर्षा कम होती है। जल स्तर और आॅक्सीजन लेवल कम होता है। तापमान बढ़ जाता है। ग्लेशियर पिघलते हैं और सागर के सीमावर्ती स्थानों पर खतरा बढ़ जाता है।
सरोज प्रशांत ने कहा कि वनों और वृक्षों को बचाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मानी महाजन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से चित्रों के साथ सरल शब्दों में समझाया कि वृक्ष लगाएँ। पानी व्यर्थ न बहाएँ। वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर ही चलाएँ। जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से जनजीवन को बचाने के लिए ये सावधानियाँ बरतना आवश्यक है।
संगोष्ठी में उमा सिंह, रजनी शर्मा, सरोज प्रशांत, चित्ररेखा कटियार, ममता खन्ना, रूपा मेहरा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, चंदा मेहरोत्रा और वर्षा खन्ना भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। प्रेमलता मिश्रा ने संचालन किया।