Breaking News
जिला सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति:भाजपा ने नए पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व

बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक और मीडिया कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान की संस्तुति पर न्यू गुप्ता और कृष्णा चौहान को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया क्षेत्र में उनकी सक्रियता, अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए संगठन ने यह दायित्व दिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मीडिया संगठन और समाज के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। दोनों पदाधिकारी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने भी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों, विचारधारा और उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *