Breaking News
सियासी समर में उतरेगी नवरंग कांग्रेस

नौजवान-किसान-बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार : हजरत अब्दुल करीम देसाई
बाबा न्यूज
आगरा। नवरंग कांग्रेस अब सियासी समर में पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। पार्टी का मुख्य संकल्प है – जनता की नि:स्वार्थ सेवा, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और हर वर्ग को न्याय व सम्मान। नवरंग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत अब्दुल करीम देसाई ने रविवार को दिल्ली गेट स्थित होटर ईस्ट लाइट में पत्रकारों को उक्त जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नवरंग कांग्रेस की स्थापना 12 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में हुई थी। स्थापना के समय से ही पार्टी का उद्देश्य रहा है – शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता देना।

पार्टी के प्रमुख संकल्प :
शिक्षा और रोजगार – सभी को मुफ्त शिक्षा, बिना भ्रष्टाचार के नियुक्ति, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार, आईटी सिटी की स्थापना और युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देना।
नि:शुल्क स्वास्थ्य और आवास – सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा, बेघरों को घरौंदा उपलब्ध कराना।
किसान और मजदूर के साथ – किसानों को 24 घंटे बिजली के लिए बिजली उत्पादन बढ़ाना, पानी का उचित बंटवारा, बाढ़ नियंत्रण, किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा।
भिक्षावृत्ति से रोजगार की ओर – मठ, मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, दरगाहों के सामने भिक्षा मांगकर जीवन निर्वाह करने वालों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना।
भ्रष्टाचार उन्मूलन – रेलवे के निजीकरण को रोकना, राजस्व विभाग में सुधार, भ्रष्टाचार का पूर्ण उन्मूलन।
मित्र पुलिस – पुलिस को जनता का दुश्मन नहीं, बल्कि जनता का मित्र बनाना, सरकार और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, यातायात व्यवस्था के लिए अधिक पुलिस बल, व्यस्ततम चौराहों पर अंडरपास व उपरिगामी सेतु और जगह-जगह रेल ओवरब्रिज का निर्माण, ताकि जाम से देश की अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
समरस समाज – धर्म, जाति, प्रांत व भाषा के आधार पर कोई पक्षपात नहीं, बंटवारे को रोकना, झगड़े की जगह शांति स्थापित करना, विभिन्न सामाजिक संगठनों से समन्वय, प्रादेशिक भाषाओं को बढ़ावा देना और महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करना।गौरतलब है कि नवरंग कांग्रेस का संगठन असम, कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सक्रिय है।

पत्रकार और अधिवक्ताओं को मिलेगी वरीयता

आजादी की लड़ाई में पत्रकारों और वकीलों के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए नवरंग कांग्रेस में संगठन और टिकट वितरण में जाति-धर्म से ऊपर उठकर पत्रकारों और अधिवक्ताओं को वरीयता दी जाएगी। इनके लिए पार्टी में एक अलग लीगल टीम भी तैयार रहेगी, जो पत्रकारों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय बनाकर पत्रकारों को न्याय दिलाएगी और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ की रक्षा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *