Breaking News
स्वच्छता अभियान का आयोजन:मच्छरों से बचाव के लिए दवाओं का हुआ छिड़काव

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक परिसर को स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत हनुमान मंदिर, सभागार, बीडीओ कार्यालय के पीछे, अधिकारी-कर्मचारी आवासों से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक सफाई कराई गई। परिसर में जमा घास, झाड़ियों और कचरे को हटाने के साथ नालियों की भी सफाई की गई। इसके बाद मच्छरों के लार्वा नष्ट करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर, चूना और एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया। कचरा उठाने के लिए नगर पंचायत से वाहन भी बुलाया गया। सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह ने सफाईकर्मियों की टीमें गठित कर अभियान चलाया। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लंबे समय से गंदगी और झाड़ियां जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था। इससे कर्मचारियों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *