Breaking News
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ससुराल जा रहा था, हादसे के बाद कार सवार फरार

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में नई बाजार के पास राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 22 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत की सूचना सुनकर गर्भवती पत्नी बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुराल में रहकर राइस मिल में करता था काम मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता (22) पुत्र रामबिहल गुप्ता अपनी ससुराल रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में रहता था। वह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव स्थित एक राइस मिल में काम करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह ससुराल से बाइक लेकर काम पर आया था। रात में काम खत्म करने के बाद बाइक से कम्हरिया स्थित ससुराल लौट रहा था। कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर रात करीब 10:30 बजे वह नई बाजार के पास राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर पहुंचा। तभी सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी बेहोश हुई जितेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गर्भवती पत्नी पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेसुध हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे संभाला। उधर, हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *