Breaking News
फार्मासिस्ट भर्ती पदोन्नति का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश में भी जारी किया जाए : डा.रविंद्र सिंह राणा

बाबा न्यूज
आगरा। भारत सरकार के अनुमोदन से फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा “फार्मासिस्ट भर्ती पदोन्नति और सेवा दिन में 2025 ” का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें फार्मेसी अधिकारी और वेतनमान 46 00 ग्रेड पे से शुरुआत होगी। पदोन्नति के बाद वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी 4800 ग्रेड पे सहायक मुख्य फार्मेसी अधिकारी 5400 ग्रेड पे मुख्य फार्मेसी अधिकारी 5400 जिला फार्मेसी अधिकारी/ उपनिदेशक फार्मेसी 6600 ग्रेड पे संयुक्त निदेशक फार्मेसी 7600 ग्रेड पे के पद होंगे। इसके अलावा दो पदों का सृजन किया गया है जिसमें दवा सूचना अधिकारी एवं क्लिनिकल फार्मेसी अधिकारी जो डॉक्टर के साथ बैठकर मरीज को दवा प्रिसक्राइब करेंगे। स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे। डॉक्टर मरीज को देखकर बीमारी डायग्नोज करेंगे। क्लिनिकल फार्मेसी अधिकारी दवा प्रिसक्राइब करेंगे ऐसा प्रावधान इस बजट नोटिफिकेशन में किया गया है। सभी पदों के हिसाब से कार्य दायित्व भी सौंप गए हैं, जिसमें दवाइयां के रखरखाव से लेकर गुणवत्ता उपलब्धता एवं स्वास्थ्य की जानकारी फार्मेसी अधिकारी मरीज को देंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ रविंद्र सिंह राना ने भारत सरकार एवं फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया का आभार व्यक्त किया है।उत्तर प्रदेश सरकार से भी अनुरोध करूंगा कि प्रदेश में भी जल्द लागू किया जाय। अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा , मंडल अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय, मंडलीय सचिव डॉ रामनरेश परमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ मुनेन्द्र चाहर , डॉ राजकुमार शर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेश बघेल, उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार, संगठन मंत्री डॉ योगेश त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ योगेश चौधरी, डॉ एन के पाल, डॉ योगेन्द्र शर्मा, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने एक ही दिन में तीन रेप्टाइल्स को बचाया

भीषण गर्मी के कारण विस्थापित हो रहे वन्यजीव

बाबा न्यूज 

आगरा।  एक ही दिन कॉलेज कैंपस, पार्किंग में लगी स्कूटी और ज़िला एवं सत्र न्यायालय के पूर्व जज के घर से तीन सरीसृपों (रेप्टाइल्स) को बचाया। इन घटनाओं से पता चलता है कि बढ़ता तापमान जंगली जानवरों को छाया और आश्रय की तलाश में शहरों की ऐसी जगहों पर आने के लिए मजबूर कर रहा है, जहाँ वे आम तौर पर नहीं आते। वाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने शहर में अलग-अलग जगहों से एक इंडियन रैट स्नेक और दो बंगाल मॉनिटर लिज़र्ड को बचाया। स्वस्थ पाए जाने पर टीम ने उन्हें उपयुक्त जंगल में छोड़ दिया।

पहला रेस्क्यू ऑपरेशन आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में किया गया, जहाँ स्टाफ़ ने कैंपस में पानी की टंकी के पास एक इंडियन रैट स्नेक को आराम करते हुए देखा। पेशेवर मदद की ज़रूरत को समझते हुए, उन्होंने तुरंत वाइल्डलाइफ़ एसओएस हेल्पलाइन (+91 9917109666) को सूचित किया। इसके बाद, रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने साँप को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और यह जाँचने के बाद कि वह घायल नहीं है, उसे जंगल में छोड़ दिया।

उसी दिन बाद में, आगरा की एक हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने हेल्पलाइन पर संपर्क किया। उन्होंने देखा कि तेज़ गर्मी से बचने के लिए मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) वहाँ खड़ी एक स्कूटी के अंदर छिप गई थी। स्थानीय लोग घबराए हुए थे और कोई मैकेनिक स्कूटी के पास जाने को तैयार नहीं था, इसलिए वाइल्डलाइफ़ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने खुद ही स्कूटी के ज़रूरी हिस्सों को सावधानी से खोला और उसे सुरक्षित बाहर निकाला; वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।

दिन का तीसरा रेस्क्यू आगरा में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट के पूर्व जज के घर से किया गया, जहाँ एक बंगाल मॉनिटर लिज़र्ड ने परिसर की छायादार जगह में पनाह ले रखी थी। सूचना मिलने पर, रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची और उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर दूसरी जगह रिलीज़ किया।

इंडियन रैट स्नेक और बंगाल मॉनिटर लिज़र्ड, दोनों ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित हैं। यह भारत में वन्यजीवों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा का सबसे ऊँचा स्तर है। रैट स्नेक ज़हरीले सांप नहीं है, और खेती-बाड़ी वाले इलाकों और शहरों में चूहों की आबादी को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मॉनिटर लिज़र्ड को कम होते जंगल और गैर-कानूनी व्यापार से बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है।

वाइल्डलाइफ़ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) और रैट स्नेक जैसे सरीसृप हमारे इकोसिस्टम का ज़रूरी हिस्सा हैं, फिर भी शहरी इलाकों में लोग इनके बारे में गलतफहमी पालते हैं और इनसे डरते हैं। इन तीनों मामलों में अच्छी बात यह रही कि लोगों ने ज़िम्मेदारी भरा व्यवहार दिखाया; उन्होंने घबराने या जानवरों को नुकसान पहुँचाने के बजाय प्रोफ़ेशनल मदद लेना बेहतर समझा।”

वाइल्डलाइफ़ एसओएस के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर, बैजूराज एम.वी ने कहा, “बढ़ते तापमान की वजह से रेंगने वाले जीव (रेप्टाइल्स) गर्मी से राहत और छाया की तलाश में गाड़ियों, कंपाउंड की दीवारों और संस्थानों के परिसरों जैसी असामान्य जगहों पर आ जाते हैं। इन रेस्क्यू से पता चलता है कि जानवर भी भीषण गर्मी से प्रभावित होते हैं, और लोगों की शांत और समझदारी भरी प्रतिक्रिया जानवर के बचने में बहुत बड़ा अंतर ला सकती है।”

सांसद नवीन जैन ने किया निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रगति पथ यात्रा

बाबा न्यूज

आगरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनविश्वास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन आगरा मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी परियोजना अधिकारियों से प्राप्त की तथा कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगरा मेट्रो परियोजना तेज गति से आगे बढ़ रही है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आगरा में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे शहरवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रगति पथ यात्रा का उद्देश्य इन ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराना है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे एवं मुकेश गुप्ता, मेट्रो परियोजना निदेशक अरविंद राय सहित मेट्रो के अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कृषि अधिकारी सत्यधा मिश्रा बेस्ट टारगेट अचीवर अवार्ड से सम्मानित

खंदौली में लगे मेगा ऋण मुक्ति शिविर में ऋण खातों का हुआ निस्तारण
किसानों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों के लिए बैंक की योजनाओं की दी जानकारी
बाबा न्यूज
आगरा। पंजाब नेशनल बैंक, आगरा जोन द्वारा सूरज फार्म, खंदौली में किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना, कृषि एवं स्वरोजगार संबंधी ऋण सुविधाओं की जानकारी देना तथा बकाया ऋण खातों के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) का लाभ उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक एम परमसिवम थे। विशिष्ट अतिथियों में जोनल मैनेजर अंजू मित्तल सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, बैंक ग्राहक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय समावेशन योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों को ऋण प्रबंधन, बचत, निवेश एवं बैंकिंग सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एम परमसिवम ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक देशभर में ग्राहक जागरूकता और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। अलीगढ़ में सफल आयोजन के बाद आगरा में इस व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि इस मेगा शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों के ऋण का समझौते के माध्यम से सफल निस्तारण किया गया, जिससे अनेक परिवारों को आर्थिक राहत प्राप्त हुई है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से ग्राहकों के साथ संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जोनल मैनेजर अंजू मित्तल ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक की विभिन्न योजनाएं किसानों, छोटे उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से बैंक और ग्राहकों के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत होता है तथा लोगों को बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त होता है।
सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय समावेशन बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को अपनाने, समय पर ऋण अदायगी करने तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक निरंतर विशेष पहल कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए कृषि अधिकारी सत्यधा मिश्रा को बेस्ट टारगेट अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत दी जाए

बाबा न्यूज
आगरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की आगरा इकाई ने मंडल अध्यक्ष रमेश यादव और जिलाध्यक्ष तिलक पाल चाहर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री , केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें वर्ष 2010 एवं टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा अधिकारों और भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की गई है।
महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों ने वर्षों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,सामाजिक चेता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके लिए टीईटी परीक्षा अनिर्वाय करना व्यवाहरिक नहीं है। शिक्षकों ने मानसून सत्र में अध्यादेश के जरिए राहत देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इसमें प्रमुख रूप से संगठन मंत्री राम कुमार चाहर, बरिष्ठ उपाध्यक्ष फलिराम गुर्जर, रामबीर फौजदार, खंडोली ब्लॉक अध्यक्ष सतीश बघेल, दिनेश सोलंकी,जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा , मनीषा गौतम, बाह के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सैया ब्लॉक अध्यक्ष भवदीप त्यागी, जिला उपाध्यक्ष डील चंद त्यागी, मदन मोहन त्यागी,अशोक त्यागी, जितेन्द्र कुमार,नरेश चाहर,राम प्रकाश लवानिया, सीमा त्यागी, मधू भण्डारी, भावना, स्वेता,संजीव मिश्रा, दिनेश, धन सिंह,शशीभूषण शर्मा, कुलदीप, अमित दूवे,चन्द्रीश राना, अमित दीक्षित,शेरसिंह, चन्द्रकांत त्यागी, रामवीर त्यागी,तनजीव वेग, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार, अरविन्द चाहर, सुनील त्यागी, राजेंद्र त्यागी, फतेहपुर सीकरी से ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भागोर, सोहन लाल, बनवारी लाल गुप्ता,अजय सिसोदिया , पूनम करीरा, आदि समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

जीएलआर नम्बर 514, ‘सी’ क्लास लैण्ड पर निर्मित 121 दुकानों को स्थायी रूप से फ्रीहोल्ड किया जाए

 

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में रक्षा मंत्री से मिले विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, पूर्व विधायक केशव मेहरा, छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल
बाबा न्यूज
आगरा। आगरा छावनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एक प्रतिनिधिमंडल नवीन जैन, राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में मिला एवं आगरा छावनी क्षेत्र की अनेक गम्भीर समस्याओं से अवगत कराया।
डा. जीएस धर्मेश, विधायक एवं केशो मेहरा, पूर्व विधायक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया कि वर्ष 2023 में सेल्फ फाइनेन्स स्कीम के अन्तर्गत शॉपिंग आर्केड, सदर बाजार, आगरा छावनी, जीएलआर नम्बर 514, ‘सी’ क्लास लैण्ड पर निर्मित 121 दुकानों की ई-नीलामी का ओदश रक्षा सचिव द्वारा निर्गत हो गया था, लेकिन उन्होंने विशेष रुचि लेकर इन दुकानदारों के ऊपर कच्चे धागे से लटकती हुई तलवार को आदेश दिनांक 20.04.2023 द्वारा रुकवा दिया।
डा. जीएस धर्मेश एवं केशो मेहरा ने कहा कि इस संदर्भ में छावनी परिषद अधिनियम में कोई संशोधन अब तक नहीं हो पाया है, इसलिए शॉपिंग आर्केेड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने यह अपेक्षा की है कि जीएलआर नम्बर 514, ‘सी’ क्लास लैण्ड पर निर्मित 121 दुकानों को स्थायी रूप से फ्रीहोल्ड करने का आदेश निर्गत करने की कृपा करें। जिससे समस्या का स्थायी हल हो सके।
नवीन जैन, राज्यसभा सांसद ने छावनी परिषद, आगरा में वर्षों से लम्बित जीएलआर म्युटेशन की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि लम्बित म्युटेशन के प्रकरणों को शीघ्रातिशीघ्र हल किया जाए, इस सम्बन्ध में नियम बनाए जाएं जिससे कि म्युटेशन के सम्बन्ध में जो भी प्रार्थनापत्र आएं, उनका दो माह के अन्दर निस्तारण किया जाए।
राजेश गोयल, मनोनीत सदस्य, छावनी परिषद, आगरा एवं सजल बंसल ने कहा कि छावनी क्षेत्र के जर्जर मकानों को चिन्हित कर उनके भवन स्वामियों को निर्देशित किया जाए कि अपने भवन का स्वयं ध्वस्तीकरण करा लें, अन्यथा छावनी परिषद ध्वस्तीकरण कर देगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास दिलाया कि छावनी की इन समस्याओं का शीघ्र हल कराया जाएगा।

प्रियांश गुप्ता पहले और शुभम मित्तल दूसरे स्थान पर रहे

 

 


सदाबहार नगमे गा कर तनाव मुक्त रहने का दिया सन्देश
सीए माह के अन्तर्गत संगीत स्पर्धा का हुआ आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की छात्र इकाई सिकासा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत संगीत स्पर्धा का आयोजन खंदारी स्थित आई सर्व स्टूडियो पर किया गया। मुख्य अतिथि नितेश गुप्ता ने बताया कि जीवन की आपाधापी और तनाव से जब मन थकने लगे, तो संगीत वो जादू है जो बिना कहे सब समझ जाता है। संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक नेचुरल थेरेपी भी है जो मूड को बेहतर बनाती है। संगीत सुनना डिप्रेशन, एंग्जायटी और स्ट्रेस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
चेयरमैन सीए अंकित मित्तल ने बताया कि संगीत स्पर्धा में इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक की धुन पर करीब 30 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। 80 और 90 के दर्शक के एक से बढ़कर एक सदाबहार नगमो से सभागार को खुशनुमा बना दिया। प्रियांश गुप्ता को प्रथम स्थान, शुभम मित्तल को द्वितीय स्थान और हिमांशी अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका रोहित दुआ व समित शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर नमन, आर्यन, वैभव, अभिषेक, इशिका, तनिष्क, अंशिका आदि मौजूद रहे।

आगरा कालेज के किनारे बनी मजार को प्रशासन ने हटाया

एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोका
बाबा न्यूज
आगरा। जिला प्रशासन ने एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की मजार को मंगलवार की सुबह शिफ्ट करने का कार्य आरंभ कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ टीम पहुंची। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज की तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया, वाहनों की दूसरी तरफ से निकाला गया। आगरा कॉलेज की वूमेन विंग के बाहर सड़क किनारे मजार बनी हुई थी, आगरा मेट्रो का काम शुरू होने पर फुटपाथ को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया गया। इससे मजार एमजी रोड पर बीच रास्ते में आ गई। इसके चलते हादसों की आशंका को देखते हुए मजार शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी।
नगर निगम के सदन में भाजपा पार्षद ने भी मजार को शिफ्ट करने की मांग उठाई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजार शिफ्ट करने के लिए संबंधित पक्षों से भी बात की थी। सुबह नौ बजे से मजार को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया था। वाद स्वीकार करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता, नगर निगम और जिला प्रशासन को समन जारी किया गया था।

 

अभिनन्दन मित्र मण्डली ने पुरुषोत्तम मास में की गौ सेवा

बाबा न्यूज
आगरा। अभिनन्दन मित्र मण्डली ने पुरुषोत्तम मास में 17 मई से 15 जून तक जल सेवा आयोजित की है। इसी कड़ी में आज वाटर वर्क्स स्थिति अतिथिवन गौशाला में भव्य गौसेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित किया।
अभिनन्दन मित्र मण्डल के सदस्यों ने गौशाला में पहॅुकर गौमाता की पूजा करते हुए गौमाता को हरी सब्जियां, गुड़ और शर्बत अर्पिए किए। कुन्तलों में खाद्य सामग्री सदस्यों द्वारा गौ माता को खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया।
गौसेवा की अगली कड़ी में गौमाता को शर्बत की सेवा भी की गई। जहां सभी सदस्यों ने गौ पात्र में जल भरकर शर्बत मिलाया और गौवंश को भीषण गर्मी में शर्बत पिलाकर राहत प्रदान की।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल.गोपाल बंसल हुंडी ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, जौनी गोयल, प्रतीक अग्रवाल हुण्डी, विक्की गोयल, सचिन गोयल, नीरज अग्रवाल गोटे वाले, बाल मुकुन्द अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, दीपक जैन, अंशुल, चिराग, अशोक गोयल और बन्टू अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद- गोपनीयता की शपथ

बाबा न्यूज
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से वार्षिक साधारण सभा एवं नवीन कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। एल्डर कमेटी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए राज किशोर खंडेलवाल को अध्यक्ष, अखिलेश भटनागर को महासचिव, अनुराग गुप्ता को उपाध्यक्ष (आयकर) व परमेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष (वाणिज्य कर), अब्दुल अख्तर खान को कोषाध्यक्ष, संचिता अग्रवाल को सेक्रेटरी (वाणिज्य कर), राकेश कुमार सारस्वत को सेक्रेटरी (आयकर), अभिनव बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी, शांतनु बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (आयकर) और मोहित अग्रवाल को आॅडिटर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य सोमेंद्र कुमार जैन, मुकेश खंडेलवाल, मोनिल अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना, सुनील आनंद, राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं वैभव जैन ने भी शपथ ग्रहण की।
अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा। सबको साथ लेकर हम आयकर एवं जीएसटी पर समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकें व सेमिनार आयोजित करेंगे, जिससे हमारे सदस्यों को वकालत के पेशे में सुविधा हो। निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव संजीव कुमार वशिष्ठ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

महासचिव अखिलेश भटनागर ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। अपने कार्यकाल में टैक्सेशन के अधिवक्ताओं को एआई तकनीक के प्रति जागरूक कर उसे अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे। आयोजन की व्यवस्था एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के नेतृत्व में इकबाल बेग, अश्विनी यादव, रवि अग्रवाल, संजय भटनागर, गौरव मित्तल, गौरव गौतम, प्रकाश मित्तल और पीयूष खंडेलवाल ने संभाली। इस अवसर पर राम मोहन सिंह कोटिया, आर.पी. दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, सुनील आनंद, अनिल वर्मा, ताराचंद, सतीश चंद्र बंसल, राकेश बाबू गर्ग, रूप किशोर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सतीश चंद्र गुप्ता, बृजेंद्र अग्रवाल, मौजूद रहे।