CSJMU में एडमिशन की डेट पांच जुलाई तक बढ़ी:यूनिवर्सिटी कैंपस और अटैच कॉलेज में खाली सीटों पर मिलेगा प्रवेश
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह तिथि विवि कैंपस व संबद्ध महाविद्यालयों के लिए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए बढी डेट विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्रों की सुविधा और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी। समर्थ पोर्टल से होगा प्रोसेस विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर दें। डिपार्टमेंट या कालेज में कर सकते संपर्क विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यूजी व पीजी कोर्सों में एडमिशन शुरु हैं। कोर्स की अधिक जानकारी के लिए कैंपस के डिपार्टमेंट या कालेजों में जाकर संपर्क किया जा सकता है। पांच जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया को बढ़ाया गया है।

