



भाजपा के लोग अपने को भगवान समझने लगे है : पूर्व केबिनेट मंत्री
वर्तमान सरकार में किसानो का है बुरा हाल
कुर्रा चित्तरपुर में महर्षि परशुराम की प्रतिमा का अनावरण
किसान संवाद सम्मलेन में उठी बदलाव की बयार
बाबा न्यूज
आगरा। समाजवादी पार्टी द्वारा ग्वालियर रोड स्थित गांव कुर्रा चित्तरपुर में प्रतिमा अनावरण समारोह और किसान संवाद सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष (एटा) जोगेंद्र सिंह यादव और कार्यक्रम संयोजक एड. प्रकाश नारायण शर्मा ने सर्वप्रथम 11 फीट की महर्षि परशुराम जी और कुर्रा चित्तरपुर गांव के समाजसेवी लक्ष्मीनारायण शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया।
राष्ट्रीय सचिव प्रो. अभिषेक मिश्रा ने कहा कि किसानो को खाद नहीं मिल रही है। मिल भी रही है तो नकली खाद मिल रही है। मंडी पर दोबारा एक दिसंबर से टैक्स लगा दिया गया। बिजली का बुरा हाल है किसान को आठ घंटे बिजली मिल रही है जिससे खेत में टूयूबल नहीं चला पा रहा है। भाजपा सरकार आते ही नौकरी से निकालने का काम किया। उन्हें गलतफैमी हो गयी है कि वो भगवान हो गए है। चाहे जिसका इनकाउंटर कर दे। अत्याचारियों और राजनीती में आये इन झूठे लोगो को सजा मिलनी चाहिए। विधानसभा चुनाव में जनता इंसाफ देने का काम करेगी।
लोकतंत्र खतरे में है: जोगेन्द्र सिंह
पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान में निक्कमी सरकार चल रही है। लोकतंत्र खतरे में है। इस सरकार में प्रशासन के लोग गुंडागर्दी करते है। महंगाई आसमान छू रही है। नौजवानो का घर खर्च नहीं चल रहा है। भाजपा सरकार के लोग बस मंदिर-मस्जिद तोड़ने की बात करते है।
परशुराम जी की प्रतिमा का किया अनावरण: प्रकाश नारायण शर्मा
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि लखनऊ के साथ-साथ आगरा में भी महर्षि परशुराम जी की 11 फीट की प्रतिमा अनावरण ग्वालियर रोड स्थित गांव कुर्रा चित्तरपुर में किया गया। किसानो से जुड़ी समस्या को लेकर किसान संवाद सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे किसानो ने अपनी समस्याओ को पूर्व केबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के सामने रखा।
समाज का हर तबका चाह रहा बदलाव: सुरेन्द्र सिंह
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दे रही है। समाज का हर तबका बदलाव चाह रहा है। यह इस चुनाव में देखने को मिलेगा ।
अभिषेक मिश्रा का किया स्वागत
सपा नेता प्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने अभिषेक मिश्रा और जोगेंद्र सिंह यादव का जोशीला स्वागत चाँदी का मुकुट और गदा भेट कर किया।
इस अवसर पर विशाल गौड़, सचिन चतुर्वेदी, अवनींद्र यादव, राजपाल यादव, रमेश चंद्र शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, मदन मोहन शर्मा, बलदेव यादव, नरेंद्र शर्मा, रिंकू शर्मा, कुलदीप वाल्मीकि, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।