Breaking News
लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:उम्र करीब 50 साल, काली टी-शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहनी थी

लखनऊ में रहीमाबाद और मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच बेलवा फाटक के पास सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 साल लग रही है। उसने काली टी-शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहनी थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के लापता होने की जानकारी हो या इस हुलिए से मृतक की पहचान कर सकें, तो रहीमाबाद पुलिस को सूचना दें। इससे शव की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। मौत की वजह पता नहीं सूचना मिलने पर रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका है। मौत की वजह की पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। मृतक के पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और अन्य तरीकों से भी उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *