महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को आगे आना होगा: मनीषा सिंह
प्रबुद्ध जन महिला सम्मेलन में महिला शक्ति को संगठित, एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया
बाबा न्यूज
आगरा। फतेहपुरसीकरी विधानसभा के अंतर्गत रुनकता स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में प्रबुद्ध जन महिला सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता मधु शर्मा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मनीषा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और संगठनात्मक सशक्तीकरण की दिशा में प्रयास करना होगा। सम्मेलन के माध्यम से महिला शक्ति को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र की महामंत्री रंजन पवार, उपाध्यक्ष उपमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, सुनीता सारस्वत, प्रतिमा राणा, भावना वरदान शर्मा, रेनू चौहान, आशा अग्रवाल, राजेश्वरी बघेल, मंजू तोमर, विनोद कुमारी उपस्थित रहीं।

