Breaking News
एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए 26 छात्राओं का चयन

 

 

 

37 पदकों के साथ 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन
बाबा न्यूज
आगरा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर, आगरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक अर्जित किए। इनमें 12 स्वर्ण, 09 रजत एवं 16 कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, लगन और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय के लिए यह उपलब्धि और भी अधिक गौरवपूर्ण है कि विद्या भारती के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय की 26 छात्राओं का चयन हुआ है। यह चयन छात्राओं की निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति उनकी लगन का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलना विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।
इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे प्रशिक्षक राम प्रवेश द्विवेदी एवं चंचल त्यागी का कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास रहा। प्रतियोगिता के दौरान साक्षी भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं और उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु पटेल ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं के लिए चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी और उनके सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *