सतिगुरू नानक प्रगटिआ मिटटी धुंध जगि चानण ओहा
गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार आगरा में महान गुरमत समागम का किया आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। धन धन श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार आगरा में महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। गुरमत समागम का शुभारंभ ज्ञानी अमरीक सिंह ने रहिरास साहिब जी के पाठ से किया। कीर्तनिय भाई साहिब हरपाल सिंह जी ने गुरूओं की वाणी का मधुर गायनि कर संगतों को भक्ति मग्न कर दिया। सतिगुरू नानक प्रगटिआ मिटटी धुंध जगि चानण ओहा। जिओ कर सुरजु निकलिआ तारे छपि अंधेरु पलोआ।
इस अवसर पर विशेष रुप से पीलीभीत से आये महान कीर्तनिय भाई साहिब भाई गुरप्रीत सिंह प्रीत जी सुणी पुकार दातार प्रभ गुरु नानक जगमहि पठाएआ। आप नारायण कला धार जग महि परवरियो। गुरु की वाणी के जरिए संगतों में बाणी की अविरल धारा व्हाई और कीर्तन से माहौल में भक्ति का संचार किया।
कीर्तन व कथा से संगतों में गुरु वाणी का अमृत बरसा, सभी श्रद्धालुओं ने उसका पान किया। कीर्तन समागम में जो गुरु वाणी की अमृत वरसी सभी भक्तजन मंत्र मुग्ध हो गये। भक्तों से खचाखच गुरुद्वारा साहिब का अलौकिक और अभिभुत पूर्व नजारा था। गुरुद्वारा साहिब रंग बिरंगे फूलों व लाईट से सजा हुआ था। फुलों की सजी पालकी में धंन धंन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान थे। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर, गुरु जी का आशीर्वाद लिया।
गुरमत समागम का समापन आनंद साहिब जी का पाठ कर के किया।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास कर, हुक्मनामा लिया। गुरु जी का अटूट लंगर चला। गुरद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से प्रधान रमन साहनी, चेयरमैन गुरचरन सिंह मगो, कवलजीत सिंह,राजू सलूजा,गुरु सेवक श्याम भोजवानी,एवं
समस्त गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी का सहयोग रहा। संचालन रविंद्र सिंह ओबेरॉय ने किया





