Breaking News
धार्मिक अनुष्ठान में 51 शिवलिंग पर 51 दंपतियों ने किया विधि-विधान से रुद्राभिषेक

बाबा न्यूज
आगरा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर रामलीला मैदान के पास प्रथम महारुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य धार्मिक अनुष्ठान में 51 शिवलिंग 51 दंपतियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से शिवलिंग का महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। दुग्ध, दही, घृत, मधु, गंगाजल, पंचामृत, चंदन, भस्म, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। महारूद्राभिषेक अभिषेक आचार्य रजत पांडे द्वारा पूरे विधि विधान से संपन्न कराया।
अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा प्रथम महारुद्राभिषेक का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, धार्मिक संस्कारों और सामूहिक उपासना की परंपरा को सुदृढ़ यह करना है। अनुष्ठान का समापन भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर मोहित प्रीती ,अनिल कमलेश ,विष्णू वसुदा ,सचिन दिव्या ,मनीष अमिता ,नंदन मोहिता ,अंकित रुबी मनोज प्रीती, मुरारी लाल सुनीता, सौरभ दीप्ति, मनोज सीमा सैनी, आदि भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *