अमेरिका में प्रिया सरोज का बैंगनी साड़ी में देसी लुक:सांसद इकरा हसन बोलीं- गजब की सुंदरता है; क्रिकेटर रिंकू से 4 दिसंबर को शादी
क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में बैंगनी रंग की साड़ी पहनकर हिस्सा लिया। प्रिया ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। संसद में सहयोगी इकरा हसन ने भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- wow beautiful यानी क्या गजब की सुंदरता है। प्रिया सरोज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की भागीदारी को लेकर ब्रीफिंग हुई। इसके बाद समावेशी और टिकाऊ विकास को लेकर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ बातचीत भी हुई। पिंक बॉर्डर वाली साड़ी में दिखीं कार्यक्रम के दौरान प्रिया ने बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर गुलाबी रंग का बॉर्डर था। साड़ी के पल्लू पर हल्का काम था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहना। पूरे लुक में किसी तरह का ज्यादा तामझाम नजर नहीं आया और उनका अंदाज काफी सादा रहा। विदेशी धरती पर प्रिया सरोज की 3 तस्वीरें देखिए… लाइट जूलरी और नेचुरल मेकअप प्रिया ने साड़ी के साथ हल्की जूलरी पहनी। कानों में छोटे ईयररिंग्स, हाथ में घड़ी और माथे पर छोटी काली बिंदी उनके लुक को पूरा कर रही थी। उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को पहले खुला रखा, बाद में बन में बांध लिया। विदेशी जमीन पर भी प्रिया का यह देसी अंदाज लोगों को पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर लोग उनकी सादगी और एलिगेंट लुक की तारीफ कर रहे हैं। रिंकू-प्रिया की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। शादी में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। 25 की उम्र में सांसद बनीं प्रिया सरोज प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी के करखियांव में हुआ। 18 साल की उम्र के बाद वह सपा से जुड़कर पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं। 25 साल की उम्र में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा चुनाव जीता। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर से तीन बार सांसद रह चुके हैं। रिंकू के पिता करते थे गैस सिलेंडर डिलीवरी रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार के पांचों भाई भी पिता के काम में हाथ बंटाते थे। रिंकू ने आर्थिक मुश्किलों के बीच क्रिकेट शुरू किया। क्लब क्रिकेट के पैसे नहीं थे, इसलिए सरकारी स्टेडियम में प्रैक्टिस करते थे। एक टूर्नामेंट के लिए उनकी मां ने दुकान से 1 हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली मुलाकात करीब 3 साल पहले दिल्ली में एक क्रिकेटर की शादी के दौरान हुई थी। IPL 2023 में रिंकू के पांच छक्कों के बाद उनकी सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ी थीं। इसी दौरान एक सीनियर क्रिकेटर की पत्नी ने रिंकू और अपनी दोस्त प्रिया सरोज का परिचय कराया। प्रिया और क्रिकेटर की पत्नी दिल्ली यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ी थीं। प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। शादी समारोह में हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत और फिर रिश्ते में बदल गई। ***************** यह खबर भी पढ़िए:- कॉमेडियन को पकड़ने आधी रात दीवार कूदकर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस:संजय यदुवंशी के परिवार से तीखी बहस; इंस्पेक्टर बोला- मेरी पावर समझ नहीं रहे सुल्तानपुर में अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी को मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

