Breaking News
सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:गांधी भंडार दुकान के पास से दबोचा, पुरानी रंजिश में तलवार-चाकू से हमले का आरोप

सुलतानपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय को रविवार शाम 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गांधी भंडार दुकान के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुरानी रंजिश में तलवार-चाकू से हमला करने का आरोप मामला 17 अगस्त का है। आरोप है कि मनोज पाण्डेय ने अपने साथियों अंकित पाण्डेय, नित्कर्ष सिंह और कामता प्रसाद पाण्डेय के साथ पुरानी रंजिश में सुनील पाण्डेय उर्फ महन्थू के साथ मारपीट की थी। इस दौरान तलवार और चाकू का इस्तेमाल किया गया, जिससे सुनील पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक महीने तक उपचार चला। शिकायतकर्ता और उसके भाई को धमकी देने का भी आरोप शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान मनोज और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता और उसके भाई कौशलेन्द्र पाण्डेय के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कामता प्रसाद पाण्डेय ने शिकायतकर्ता पर तमंचे से फायर भी किया था। मामले में कादीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में कादीपुर थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मनोज पाण्डेय को गिरफ्तार किया।

60-65 साल के बुजुर्ग बने छठी क्लास के बच्चे:आगरा में स्कूल में पिठ्ठू और गिल्ली-डंडा खेला; रेलगाड़ी बनाकर दौड़े: जीया बचपन

आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज में 60-65 साल के पूर्व छात्र छठी क्लास की ड्रेस में स्कूल लौटे। सफेद कमीज, काली पैंट और गले में पानी की बोतल लिए इन दोस्तों ने अपने बचपन के दिनों को फिर से जिया। किसी ने स्कूल के गेट से दौड़ते हुए एंट्री की तो किसी ने क्लास में बैठकर शरारत की। ये दोस्त आज रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर, अकाउंटेंट और शिक्षक हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के इन पूर्व छात्रों ने करीब 5 साल पहले छठी क्लास की यादों को फिर से जीने के लिए यह वीडियो बनाया था। वीडियो की शूटिंग करने वाले राकेश ने बताया कि शुक्रवार को इसके कुछ हिस्सों को नए वॉइस ओवर के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। सके बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख और शेयर कर रहे हैं। घटना लोहा मंडी थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज की है। 5 साल पहले बनाया था वीडियो राजा मंडी गोकुलपुरा में रहने वाले राकेश ने बताया कि दोस्तों ने करीब 5 साल पहले 2021 में यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल ‘भूत का अंडा’ के लिए बनाया था। उस समय वीडियो को करीब 1500 व्यू मिले थे। 4 दिन पहले वीडियो के कुछ हिस्सों को नए वॉइस ओवर के साथ इंस्टाग्राम पर दोबारा पोस्ट किया गया। इसके बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में 60-65 साल की उम्र के बुजुर्ग दोस्त सफेद कमीज, काली पैंट और गले में पानी की बोतलें लटकाए स्कूल के गेट से अंदर जाते दिख रहे हैं। कोई दौड़ते हुए पहुंच रहा है तो कोई दोस्तों के साथ नाचते हुए स्कूल में दाखिल हो रहा है। इसके बाद सभी दोस्त स्कूल के मैदान में बचपन के खेल खेलते नजर आते हैं। वे पिठ्ठू यानी सात पत्थर और गिल्ली-डंडा खेलते हैं। खेलते समय उनके चेहरे पर वही उत्साह दिखता है, जैसा बचपन में हुआ करता था। वीडियो में दोस्त स्कूल के बरामदे और कक्षाओं में जाकर बेंच पर बैठते हैं। कहीं एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मस्ती करते हैं तो कहीं रेलगाड़ी बनाकर स्कूल में दौड़ते नजर आते हैं। कुछ दोस्त गानों पर झूमते हुए भी दिखाई देते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे वॉइस ओवर में करीब 50 साल पुरानी दोस्ती, बचपन की यादों और दोस्तों से जुड़े रहने की बात कही गई है। अब पढ़िए दोस्तों का ग्रुप कैसे बना और वीडियो का आइडिया कहां से आया…. 10 साल पहले बनाया था दोस्तों का ग्रुप राकेश नागर ने बताया कि करीब 10 साल पहले मेरे दोस्त केशव शर्मा ने पुराने सहपाठियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। इसमें धीरे-धीरे स्कूल के दूसरे दोस्त भी जुड़ते गए। ग्रुप में डॉक्टर, सीए, बैंक और बीएसएनएल कर्मचारी, कारोबारी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोग शामिल हैं। राकेश ने बताया कि एक दिन मैंने ग्रुप में स्कूल की पुरानी यादों पर वीडियो बनाने की स्क्रिप्ट भेजी। सभी दोस्तों को यह विचार पसंद आया। इसके बाद छठी क्लास के दिनों को दोबारा जीने के लिए स्कूल में शूटिंग करने की तैयारी शुरू हुई। शिक्षक ने समझाया तो मिली शूटिंग की अनुमति राकेश ने बताया कि शुरुआत में स्कूल में शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद शिक्षक डॉ. जनक सिंह सिसोदिया ने प्रिंसिपल को पूरी बात समझाई। अनुमति मिलने के बाद शूटिंग हो सकी। डॉ. सिसोदिया भी इस वीडियो में दोस्तों के साथ शामिल हुए थे। राकेश ने बताया कि वीडियो की शूटिंग राजकीय इंटर कॉलेज में की गई थी। करीब 30 दोस्त छठी क्लास के छात्रों की तरह ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंचे थे। किसी ने स्कूल के गेट से एंट्री की तो कोई क्लास में बैठकर पुराने दिनों की तरह शरारत करता नजर आया। उन्होंने बताया कि वीडियो में शामिल कई दोस्त आज रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर, अकाउंटेंट और शिक्षक हैं। कुछ दोस्त शूटिंग में शामिल नहीं हो सके। इनमें डीजीपी, आईपीएस अधिकारी और न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण भी थे। डॉ. अरुण वीडियो कॉल के जरिए दोस्तों से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि उनका दोस्तों का ग्रुप सिर्फ स्कूल की यादों तक सीमित नहीं है। सभी दोस्त हर साल कार्यक्रम करते हैं और एक-दूसरे की शादी, खुशी और दुख के मौकों पर भी साथ रहते हैं। 1971 में इसी स्कूल में लिया था दाखिला राकेश ने बताया कि मैंने 1971 में राजकीय इंटर कॉलेज की छठी क्लास में एडमिशन लिया था और 1976 में दसवीं पास की। स्कूल के दिनों में मैं मंच पर अभिनय करते था और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। स्कूल के बाद मैंने प्राइवेट नौकरी, बैंक और प्राइवेट स्कूल में काम किया। आवाज अच्छी होने के कारण लोगों ने सिंगिंग में आने की सलाह दी। अब कई साल से सिंगिंग में हैं। मेरा ‘करण प्रिया म्यूजिक इवेंट’ नाम से ग्रुप है। मैंने एक किताब भी लिखी है। ————————– ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश के सामने भिड़े सपा नेता:गुस्से में सपा प्रमुख बोले- बड़े नेता हैं, पैसों की गर्मी हो गई है; मीटिंग से निकाला सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने पार्टी के 2 नेता भिड़ गए। दोनों में तीखी बहस के बाद कहासुनी शुरू हो गई। यह देखकर अखिलेश नाराज हो गए। उन्होंने दोनों नेताओं मंजीत यादव और जुगेंद्र यादव को मीटिंग से बाहर निकलवा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

टांडा चेयरमैन शबाना नाज का ससुराल पक्ष पर आरोप:बोलीं- पति की मौत के बाद संपत्ति अपने नाम कराई; आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र भी रखा

अंबेडकरनगर में टांडा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज ने रविवार को अपने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। नगरपालिका में दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- पति की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उनकी संपत्ति अपने नाम करा ली। उनका आरोप है कि पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और उनका आधार कार्ड भी ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने पास रख लिया है। पति की मौत के बाद राजनीति में आने की बात कही शबाना नाज ने कहा पति की मौत के बाद उन्हें मजबूरी में राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने बताया उनके पति ने लोगों के लिए काफी काम किया था और इसी वजह से जनता ने उन्हें चुनाव में समर्थन दिया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भी अपने दिवंगत पति को दिया। हाल में अदालत ने उनके पति और सपा नेता मोहम्मद अयाज की 2019 में हुई हत्या के मामले में पूर्व कॉलेज प्रबंधक उबैदुर्रहमान को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी वसीम असगर को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। परिवार के लोगों से रिश्ते खराब होने का दावा अध्यक्ष ने बताया कि पहले परिवार के दो लोग करीब एक साल तक नगर पालिका का काम संभाल रहे थे। बाद में ईओ से अनबन होने के बाद उन्हें खुद पालिका की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। उनके मुताबिक, ईओ और तत्कालीन जिलाधिकारी ने उन्हें बताया था कि नगर पालिका की जिम्मेदारी चुने हुए अध्यक्ष की होती है और उन्हें खुद कामकाज देखना चाहिए। इसके बाद परिवार के लोगों से उनके रिश्ते खराब हो गए। शबाना नाज ने कहा कि उन्होंने किसी को हटाया नहीं था और वह नहीं चाहती थीं कि परिवार के लोग उनसे अलग हों। संपत्ति और दस्तावेज अपने पास रखने का आरोप शबाना नाज ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उनकी संपत्ति अपने नाम करा ली। उनका यह भी आरोप है कि पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और उनका आधार कार्ड भी ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने पास रख लिया है। बिजली काटने और कैमरे लगाने का आरोप पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें और उनके बच्चों को घर में परेशान करते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके कमरे की बिजली नीचे से काट दी जाती है। कई बार आधे-आधे दिन तक बिजली बंद रहने की बात भी कही। उन्होंने घर में कैमरे लगाए जाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि महिला वाले हिस्से में कैमरे क्यों लगाए गए हैं। कहा- अब जनता के सामने रख रही हूं मामला शबाना नाज ने कहा कि परिवार के भीतर चल रहे विवाद और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जानकारी आम लोगों को नहीं थी। अब वह इन मामलों को सार्वजनिक कर रही हैं, ताकि जनता को भी उनकी स्थिति की जानकारी हो सके। इन आरोपों पर ससुराल पक्ष का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।

नोएडा में किसान 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेरेंगे:10% आबादी प्लॉट और समान मुआवजा समेत 5 मांगें रखीं, रौनीजा में जुटे पदाधिकारी

रौनीजा गांव में रविवार शाम भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की बैठक हुई। इसमें 23 सितंबर को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन ने किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन को लेकर गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जाएगा। 10% आबादी प्लॉट और समान मुआवजे की मांग भाकियू (कृषक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। संगठन की प्रमुख मांगों में किसानों को 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट देना, भूमि अधिग्रहण कानून-2013 को पूरी तरह लागू करना, सर्किल रेट में बदलाव और समान मुआवजा नीति लागू करना शामिल है। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी। गांव-गांव जाकर किसानों से करेंगे संपर्क अमन ठाकुर ने कहा कि किसान इन मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। बैठक में मौजूद किसानों ने 23 सितंबर के आंदोलन में शामिल होने का फैसला लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन से पहले गांव-गांव जाकर किसानों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी और अधिक से अधिक किसानों को कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में ये लोग रहे मौजूद बैठक में हरी प्रताप सिंह छोकर, रघुराज सिंह, अशोक प्रधान, मुकेश कुमार गौड़, निरंजन गौड़, प्रमोद भाटी, विपिन सचदेवा, हरदेव मुकेश, कृष्ण गोस्वामी, राजू, विनोद, सुभाष, पवन भाटी, रमन शर्मा और सचिन समेत संगठन के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

आगरा-वाराणसी से प्रयागराज आए दो IPS, दो अफसर बाहर:सोनम कुमार को डीसीपी, श्रुति को एडीसीपी की जिम्मेदारी

यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले के बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
आगरा से प्रयागराज आएंगे सोनम कुमार
आईपीएस आरआर-2016 बैच के सोनम कुमार अभी पुलिस कमिश्नरेट आगरा में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। इससे कमिश्नरेट की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम में नया बदलाव होगा।
वाराणसी से श्रुति श्रीवास्तव की प्रयागराज में तैनाती
आईपीएस आरआर-2020 बैच की श्रुति श्रीवास्तव अभी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। नई सूची में उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। यानी वाराणसी से प्रयागराज कमिश्नरेट में उनकी नई जिम्मेदारी होगी।
नीरज कुमार पांडेय अब पुलिस मुख्यालय में
प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे नीरज कुमार पांडेय की भी तैनाती बदली गई है। आईपीएस एसपीएस-2016 बैच के नीरज कुमार पांडेय को अब पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बनाया गया है। वह इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थे।
इरफान अंसारी सीआईडी लखनऊ गए
प्रयागराज में पुलिस मुख्यालय के एसपी मो. इरफान अंसारी की भी तैनाती बदली गई है। आईपीएस एसपीएस-2017 बैच के इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है। इस तरह प्रयागराज पुलिस मुख्यालय से भी एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।
प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले
प्रदेश स्तर पर जारी इस तबादला सूची में कई अन्य जिलों और कमिश्नरेट के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब प्रयागराज में कानून-व्यवस्था, आगामी माघ मेला और बड़े आयोजनों को लेकर पुलिस की तैयारियां जोरों पर है।

कानपुर विद्या मंदिर में योग प्रतियोगिता:8 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल; प्राचार्या बोलीं- स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

कानपुर में स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज में शनिवार (19 सितंबर) को जिला विद्यालयीय योग प्रतियोगिता (2026–27) का शानदार आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के कुल 8 अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के विभिन्न कठिन आसनों का बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा देवी ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल संचालन स्नेहलता यादव द्वारा किया गया, जबकि आयोजन सचिव नीता त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर भव्य स्वागत किया। आयोजन में ये गणमान्य अतिथि रहे मौजूद इस जिला स्तरीय खेल आयोजन में मुख्य रूप से मण्डलीय सचिव अनुराग मिश्रा, जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, ‘योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश’ के महासचिव शोभित पाण्डेय, हरी किशन चुल्ला, कल्पना अग्निहोत्री, निकिता और अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रवक्ता चन्द्रकान्ति ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के परिणाम (विजेताओं की सूची) निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए:

नोएडा में महिला को मारा चाकू:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भागने की फिराक में था, चाकू किया बरामद

सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक युवक ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी विष्णु को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक निठारी गांव में पानी की टंकी के पास रहने वाले मोमिन शेख ने शिकायत दी कि उसकी मां सेक्टर-27 के ई-ब्लॉक में रहती है। मां से करता था बातचीत
आरोप है कि विष्णु उसकी मां से बात करता था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विष्णु ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद के कारण हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था।

वाराणसी से DCP वरुणा प्रमोद कुमार हटाकर लखनऊ भेजे गए:राजेश पांडे-विनीत भटनागर डीसीपी बनाए गए, फिरोजाबाद से भेजे गए गुनावत

उप्र सरकार ने शनिवार की शाम आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। जोन में लचर कार्यप्रणाली के चलते डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को वाराणसी से हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ साइबर क्राइम में ट्रांसफर किया गया है। वरुणा जोन से पहले प्रमोद कुमार काशी जोन, गोमती जोन में भी डीसीपी रह चुके हैं। बनारस में साइबर क्राइम डीसीपी भी रहे, अब एसपी साइबर मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे। कानपुर में तैनात डीसीपी राजेश कुमार पांडेय पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक हापुड़ में तैनात विनीत भटनागर को भी वाराणसी में बतौर डीसीपी भेजा गया है। साइबर क्राइम और पुलिस लाइंस में तैनात श्रुति श्रीवास्तव को ADCP प्रयागराज के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। वाराणसी में लगातार सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद राजेश गुनावत को अपर पुलिस उपायुक्त के तौर पर वाराणसी ट्रांसफर किया गया है। शनिवार को 35 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि अभी बनारस के अन्य अफसरों की तबादले की संभावना है जो लंबे समय से कमिश्नरेट में तैनात हैं।

भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी- केशव प्रसाद मौर्य:हापुड़ में बोले- पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक खिलेगा कमल

हापुड़ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पिलखुवा के गांधी बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। बोले- 2027 में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 में भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें जीती थीं और 2027 में भी पार्टी इतनी ही सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। मौर्य ने दावा किया कि पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक चारों तरफ कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। अखिलेश यादव पर साधा निशाना डिप्टी सीएम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री बन रहे हैं। मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2017 वाली स्थिति में पहुंच गए हैं और यह उनकी फ्रस्टेशन है। AI वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर मौर्य ने कहा कि इसका जवाब जनता खुद देगी। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत हापुड़ पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक धर्मेश तोमर, डीएम कविता मीना, एसपी कुंवर ज्ञानेश सिंह, जिला अध्यक्ष कविता मादरे, पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीन मित्तल, अशोक शर्मा ‘बंदूक वाले’ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिधूना में सपा का PDA कार्यक्रम आयोजित:2027 चुनाव की तैयारी पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर जोर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद शुक्रवार को बिधूना पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए (PDA)’ जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मंथन किया। इस जनसंवाद कार्यक्रम और सपा की चुनाव तैयारियों से जुड़ी प्रमुख बातें विस्तार से यहाँ पढ़ें: कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल ने राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम में सपा विधायक रेखा वर्मा, पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम और सपा नेत्री रंजना पाल सहित भारी संख्या में पार्टी के नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 2027 विधानसभा चुनाव पर है पार्टी का फोकस गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की ओर से इन दिनों पूरे प्रदेश में पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) से जुड़े जनसंवाद और चौपाल कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी नेताओं का मुख्य जोर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता के साथ सीधा जनसंपर्क बढ़ाने पर है।