Breaking News
हरियाली तीज उत्सव में सजी सावन की महफिल

मेहंदी और झूलों के साथ महिलाओं ने मनाया उल्लास

बाबा न्यूज़ 

आगरा। सर्व समाज महिला समिति द्वारा दयालबाग स्थित सौरव एनक्लेव में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के लोकगीतों, मल्हार, झूले, नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गेम्स के माध्यम से तीज के उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं के स्वागत के साथ हुआ। अरुणा गुप्ता ने सभी सदस्यों का मेहंदी कोन एवं श्रृंगार सामग्री भेंट कर स्वागत किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए मेहंदी रचाई और पारंपरिक श्रृंगार के साथ उत्सव का आनंद लिया।
सावन की मल्हार और लोकगीतों ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवी बना दिया। झूले पर झूलती महिलाओं ने सावन के गीतों की धुन पर खूब आनंद लिया। इसके साथ ही नृत्य, गीत-संगीत एवं विभिन्न गेम्स में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर पल्लवी गुप्ता, शिखा गुप्ता, उन्नती गुप्ता, राधिका गुप्ता, ममता गुप्ता, पूजा, कविता सूद, कविता खुराना, सीमा, मोनिका, प्रिया, प्रियंका, नीतू, दिव्यांशी, राखी कोहली, स्वाति पुरी, मीनू पुरी, अन्नू, अनया, निक्की आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *