Breaking News
वाराणसी पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी:काशी तमिल संगमम के तैयारियों को देखा,बोले-पीएम मोदी की परिकल्पना से शुरू हुआ था आयोजन

काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की शुरुआत कल से होने जा रही है जिससे मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति होगे। उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी नमो घाट पहुंचे। उनके साथ वाराणसी के मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और शिक्षा मंत्रालय की टीम मौजूद रही। केंद्रीय मंत्री ने पूरे नमो घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले डेलिगेट्स और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी बेहतर रखने को कहा। पीएम मोदी की परिकल्पना से शुरू हुआ था आयोजन केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में काशी और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सामने लाने के उद्देश्य से इस पहल की परिकल्पना की थी। इसका मकसद नई पीढ़ी को यह बताना है कि भारत प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक रूप से एकजुट रहा है। काशी तमिल संगमम इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत कर रहा है। इस बार संगमम का विषय ‘तिरुक्कुरल पायिलवोम’ यानी ‘आइए तिरुक्कुरल सीखें’ रखा गया है। इसके माध्यम से तमिल साहित्य, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *