Breaking News
कल-आएगी आगरा में बनाए गए यूपी-बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची:दो चरणों में मांगी गई आपत्तियां समाप्त, फाइनल सूची जारी होने के बाद शुरू होंगी परीक्षा की तैयारी

यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आगरा को लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। दोनों चरणों की आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब परिषदी की ओर से केंद्र निर्धारण समिति इनका निस्तारण कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अंतिम सूची 27 नवंबर तक जारी होने की संभावना है। डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह तोमर ने बताया शुक्रवार को सूची आने की संभावना है। दूसरे चरण में आईं 102 आपत्तियां:
संशोधित सूची जारी होने के बाद 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि थी। इस दौरान आगरा जिले से कुल 102 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें ज्यादातर शिकायतें उन विद्यालयों से जुड़ी हैं जिन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया या जहां छात्रों को अपेक्षाकृत दूर के केंद्र आवंटित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और जिला स्तरीय समिति अब इनका परीक्षण कर रही है। बिना पर्याप्त साक्ष्य वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पहले चरण में सबसे ज्यादा दूरी की शिकायतें:
25 सितंबर को जारी पहली प्रस्तावित सूची में जिले के 161 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। इस पर कुल 375 आपत्तियां और प्रत्यावेदन आए थे। इनमें सबसे ज्यादा (लगभग 322) दूरी को लेकर थीं। कई जगह ग्रामीण और तहसील के छात्रों को 15-20 किलोमीटर दूर केंद्र आवंटित किए गए थे। परीक्षा 5 फरवरी से:
बोर्ड ने साफ किया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। अंतिम केंद्र सूची जारी होने के बाद छात्रों और विद्यालयों को तैयारी का पर्याप्त समय मिल जाएगा। फिलहाल सभी की निगाहें कल जारी होने वाली फाइनल सूची पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *