Breaking News
सहारनपुर, बागपत और गाजियाबाद ने मैच जीते:मेरठ जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर ने बुलंदशहर को 8 विकेट से हराया, COअमित कुमार मैन ऑफ द मैच

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में चेहड़ी स्थित टर्फ स्टार एकेडमी में चल रही मेरठ जोन की 28वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सहारनपुर, बागपत और गाजियाबाद ने अपने मैच जीते। शुक्रवार शाम 5 बजे तक तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सहारनपुर ने बुलंदशहर को 8 विकेट से हराया। बुलंदशहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बनाए। सहारनपुर ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सहारनपुर के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने 39 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बागपत ने हापुड़ को 63 रन से हराया। बागपत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में हापुड़ की टीम 177 रन पर ऑलआउट हो गई। बागपत के अतुल चौधरी ने 46 गेंदों पर 93 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। तीसरे मैच में गाजियाबाद ने शामली को 12 रन से हराया। गाजियाबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। शामली की टीम 8 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। गाजियाबाद के अमन ने 43 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में मेरठ जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में मेरठ जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *