Breaking News
संकट मोचन के दरबार में उमड़ा आस्था का महासागर

प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लों के भजनों ने भक्तों को किया भाव विभोर
बाबा न्यूज
आगरा। प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर सप्तम बड़वा मंगल का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संकट मोचन हनुमान जी का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मनोहारी फूल बंगले की अलौकिक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग बिरंगी रोशनी और पुष्पों से सुसज्जित मंदिर परिसर मानो भक्तिभाव का साक्षात धाम बन गया।
प्रात काल से ही बाबा के दर्शन एवं पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और उमस भी भक्तों की अटूट आस्था को डिगा नहीं सकी, श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की।
सायंकाल मंदिर परिसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लों ने अपने ओजपूर्ण एवं भक्तिरस से सराबोर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे, जय श्रीराम और संकट मोचन बजरंगबली के जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने भक्ति की अविरल धारा में डूबकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
मंदिर के महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी) ने कहा कि बड़वा मंगल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, करुणा और धर्म के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देता है।
समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। ये आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद एवं विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा संकट मोचन के श्रीचरणों में कृतज्ञता अर्पित की।
इस अवसर पर महंत पं. योगेश भारद्वाज (छोटे गुरुजी), समाजसेवी श्याम भोजवानी, अजय सिसोधिया, विवेक गुप्ता,माधव भारद्वाज, गोपाल शुक्ला, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार टीकम सिंहराम निवास, संजय कोहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विश्व सनातन ट्रस्ट ने शिव महापुराण कथा पहले निकाली कलश यात्रा

 

baba news

आगरा। बैंडबाजों, ढोल मंजीरों की धुन पर शिव महापुराण कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा से वातावरण शिवमय हो गया। विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से कमला नगर स्थित सुभाष नगर में शिव मंदिर से प्रारम्भ हुई 251 कलशों के साथ पीताम्बर परिधान पहने महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। सुबह आठ बजे कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली, वहां देखने व स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थी। नाचते-गाते श्रद्धालुओं संग कलश यात्रा कथा स्थल सुभाष नगर चौराहा पर पहुंची। बग्घी पर विराजमान व्यास पीठासीन कार्ष्णि मयंक उपाध्याय महाराज आशीर्वाद देते चल रहे थे।

कथा के प्रथम दिन शाम को तीन बजे से आरम्भ हुई कथा में कार्ष्णि मयंक उपाध्याय महाराज के मुखारविंद से शिव पुराण परिचय, महात्म्य कथा सुनने के नियमों के वर्णन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रोताओं को संक्षेप में सार बताते हुए कहा कि शिव पुराण सभी पुराणों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली है। इसमें शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा व सचिव रेखा शर्मा ने बताया कि शनिवार को शिवरात्रि के महत्व, नारद मोह लीला, शिवलिंग की उत्त्पति के प्रसंग होंगे। शिव महापुराण 18 जून तक दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी। कलश यात्रा में कमलेश शर्मा, कामना गोयल, रमा सिंघल, कविता गोयल, वन्दना गुप्ता, नेहा गुप्ता, बबिता शर्मा, मनीषा वर्मा, बबिता मित्तल, कीर्ति अग्रवाल, ख्याति शर्मा, आध्या अग्रवाल, गीता सिंघल, प्रेम वर्मा, मीरा वर्मा, अरुंधति शर्मा, अनीता मित्तल, सोनल गुप्ता, बरखा, अर्चना, शशि, पदमा आदि मौजूद रहे।

सतरंगी पुष्पों से सजा श्रीठाकुर मथुराधीश का भव्य दरबार

पुरुषोत्तम मास के दौरान हुआ भव्य फूल बंगले का आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। भक्ति की बहती गंगा के बीच देश विदेश के सतरंगी पुष्पों की बिखरती सुगंध। आर्किड, एंथोरियम, सुर्ख गुलाब, चमेली, बेला और मोहरा जैसे सुगंधित पुष्पों से सजे फूल बंगले के बीच विराजमान श्रीहरि और उन्हें निहारते श्रद्धालू। ढोलक और मंजीरों पर कीर्तन के साथ श्रीहरि की महिमा का गुणगान। कुछ ऐसा ही भक्तिमय वातावरण था आज यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में।
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री मधुराधीश जी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में भगवान श्री मधुराधीश जी के लिए विशेष रूप से भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सुसज्जित यह दिव्य बंगला भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
फूल बंगले की सजावट में गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, आॅर्किड सहित अनेक प्रकार के पुष्पों का उपयोग किया गया। कुशल कलाकारों द्वारा तैयार किए गए इस बंगले में भगवान श्री मधुराधीश जी की मनोहारी झांकी सजाई गई। फूलों से निर्मित विभिन्न आकृतियों और आकर्षक डिजाइनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। आरती मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय व जुगल श्रोत्रिय ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सावित्री देवी, गौरव राजावत, आयुषी राजावत, धर्मादित्य राजावत, ब्रज खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

कामाच्छा देवी मंदिर में सजा फूल बंगला

 


बाबा न्यूज
आगरा। श्री नव दुर्गा कामच्छा देवी मंदिर, केशव कुंज, प्रताप नगर, आगरा में अष्टमी पर विशाल फूल बंगला व विशेष शृंगार के दर्शन व मंदिर क्षेत्र पर विद्युत आदि की सजावट व प्रसाद वितरण, श्री नव दुर्गा कामच्छा देवी मंदिर महिला ग्रुप द्वारा माता की भेटे व लांगुरिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ही भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा जिसमे क्षेत्र की महिलाए नित्य माता के जयकारे लगाये। मंदिर महंत पं जगदीश बाबू भगत, पं आकाश भगत ने भक्तो से पूजा अर्चना करायी। इस अवसर पर शैली गुप्ता, रेनू गुप्ता पार्षद, राखी, ऋतू गर्ग, नेहा, कुमुद रस्तोगी, नीता, नीतू महाजन, सुनीता, नीलम, हर्षा, पूनम, मधु गोयल, शिवांगी गोस्वामी, विमलेश शर्मा, पुष्पा, मोहन लाल अग्रवाल, डॉ विनय गोयल, भोलू, राजकुमार जैन, अंकुर गोयल, शिवशंकर अथैया, राजीव अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।

आम के घेवर का भोग और रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन उत्सव

 


प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान हुआ रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमाधुराधीश जी मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। ठाकुर जी को आम व मलाई के घेवर का भोग लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया। इसके उपरान्त सभी श्रद्धालुओं को भी रक्षासूत्र बांधकर चंदन का तिलक लगाया गया। मंदिर परिसर में प्रात:काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने ठाकुर श्री माधुराधीश जी के दर्शन कर विशेष पूजन-अर्चन किया तथा पुरुषोत्तम मास के महत्व को आत्मसात करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
उत्सव के अंतर्गत मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों, आकर्षक बंदनवारों एवं पारंपरिक सजावट से भव्य रूप प्रदान किया गया। ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें सुंदर रेशमी वस्त्र, स्वणार्भूषण और मनोहारी राखियों से अलंकृत किया गया। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर विशेष कीर्तन का आयोजन भी किया गया। भक्तों ने राधे-राधे, श्याम नाम की महिमा व श्रीकृष्ण के भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। आरती के समय मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोषों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में आए भक्तों ने ठाकुर जी के चरणों में रक्षा सूत्र अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से हितेश लवानिया, मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, ब्रज खंडेलवाल, जुगल श्रोत्रिय, दिनेश कुमार, हितेश कुमार, अभिजात लवानिया,रवि दीक्षित, धर्म पचौरी, सौरभ खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

श्री ठाकुर मथुराधीश जी महाराज मंदिर में भक्ति भाव से मनाया पवित्र धारण उत्सव

बाबा न्यूज
आगरा। प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में आज पुरुषोत्तम मास के तहत पवित्र धारण उत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए। धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण देखने को मिला। उत्सव का शुभारंभ प्रात:कालीन मंगला दर्शन एवं विशेष पूजन के साथ हुआ।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्टिमार्गीय परंपराओं के अनुसार ठाकुरजी का पंचामृत एवं सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। भगवान को विशेष रूप से तैयार किए गए पवित्र सूत्र अर्पित किए गए। रंग-बिरंगे रेशमी धागों और पुष्पों से निर्मित पवित्रों से ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंदिर के धार्मिक विद्वानों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पवित्र धारण उत्सव का विशेष महत्व है। यह उत्सव भगवान के प्रति समर्पण, आत्मशुद्धि और भक्ति भाव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान की आराधना करने और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन और संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालु भगवान के जयघोष और मधुर भजनों पर भावविभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंगीन विद्युत सजावट और पारंपरिक अलंकरणों से सजाया गया। भक्तों ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवान की कृपा प्राप्त करने का अनुपम अवसर बताते हुए ऐसे आयोजनों को धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश अग्रवाल, लव अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, ब्रज खंडेलवाल, मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल स्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।

फूलों और इत्र से सजा बाबा श्याम का दिव्य दरबार

भारत विकास परिषद् अन्नपूर्णा ने आयोजित की खाटूश्याम भजन संध्या
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् अन्नपूर्णा की ओर से खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रांगण में किया। जिसमे पुष्प-इत्र वर्षा के मध्य भव्य श्री श्याम दरबार, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति व श्याम रसोई का श्याम प्रेमियों ने भक्ति लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक धर्मगोपाल मित्तल ने बाबा श्याम के समक्ष पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना से भजनो की शुरूआत की हुई। भजन गायक त्रिलोकी शर्मा के भजन ‘रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हंसाते है…, मनमोहना.. दरबार सावरिया ऐसो साजो प्यारो’ भजन गायक विकास वर्मा ने मैं जिस दरबार का सेवक हूँ दर की कहानी है.., हम सेवादार है.. के भजनो पर भक्त मंत्रमुग्ध हो कर झूमते रहे। अन्नपूर्णा शाखा के सदस्यों की ओर से श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी े श्याम बाबा का श्रंगार दिल्ली फूलो व इत्र से किया े भजन संध्या के बाद प्रसादी वितरण हुई। इस अवसर पर कार्यकर्म संयोजक नेम कुमार जैन, विनय गोयल, आशीष बंसल, पूजा मित्तल, हर्ष अग्रवाल, दिनेश सिंघल, सौरभ सिंघल, विष्णु गोयल, दिलीप जैन, मनीष मंगल, सचिन बंसल और निश्चित अग्रवाल आदि ने भजन संध्या की व्यवस्था संभाली।

 

हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोषों से गूंजा श्रीजगन्नाथ मंदिर

श्री जगन्नाथ मंदिर में किया दीपदान, बांटी प्रसादी
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ(इस्कॉन) मंदिर में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि शुरूआत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद, परिसर को सैकड़ों दीपकों की रोशनी से जगमगाया गया। समर्पण शाखा के सदस्यों ने अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ दीपदान किया और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के अलौकिक दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर शंखध्वनि और जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में खीर, पुरी और सब्जी का वितरण किया। इस अवसर पर सचिव समीर जैन, वित्त सचिव उमंग गोयल, उत्सव मित्तल, अनुभव अग्रवाल, संजीव दौनेरिया, सोनम मित्तल, पूजा बंसल, मोनिका दौनेरिया, रिंकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

खाटू श्याम मंदिर में बही भक्ति की अविरल धारा

बाबा न्यूज
आगरा। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम जी मंदिर हॉल परिसर में सकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण मुरारी सिंगल एवं जतिन गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ हुआ ।गणेश वंदना से कीर्तन का शुभारंभ हुआ।
ग्वालियर की सुप्रसिद्ध गायिका ऋषिका ठाकुर मंच पर आते ही बाबा के आगे शीश झुकाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया पहला भजन हमारी दौलत है खाटू श्याम, जिसकी नैया श्याम भरोसे…, थक सा गया हूँ मैं बाबा.., हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.. आदि भक्ति गीत गाकर भक्ति रस बिखेरा। वहीं स्थानीय गायक राजा पुरोहित और त्रिलोकी शर्मा ने मेरी श्याम बड़े दयालु हैं.. आओ श्याम मेरे दरबार.. और खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार.. तेरी जय हो खाटू वाले तेरी महिमा अपरंपार.. गौरी शर्मा जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मड़ायेगा आएगा, बाबा दौड़ा आएगा…महक ठाकुर ने खाटू वाले तेरा दरबार निराला है.कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे.. जैसे भजनों से भक्ति चल का ऐसा रंग जमाया की श्रद्धालु झूम उठे। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट प्रिंस गोयल, अमित अग्रवाल ने श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी।
इस अवसर पर अंकित बंसल,अनिल गुप्ता,विशाल गुप्ता, मोहित गोयल, दिनेश कुमार, रितेश गुप्ता, धीरज चौरसिया, रवि यादव, अंकित अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,अमन बंसल,शोभित,रिंकू मित्तल आदि श्याम भक्त मौजूद रहे।

खाटू श्याम मंदिर ताजगंज पर बाबा का हुआ पीले फूलों से हुआ श्रृंगार

बाबा न्यूज
आगरा। पुरुषोत्तम माह की पद्मिनी एकादशी पर खाटू श्याम जी मंदिर ताजगंज पर मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया। बाबा का भव्य श्रृंगार एवं पीले फूलों से किया गया। दाऊजी खाटू श्याम जी मंदिर ताजगंज के अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि आज पुरुषोत्तम मा की पद्मिनी एकादशी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है। बाबा का भव्य श्रृंगार पीले फूलों से किया गया है।शाम को भव्य आरती की गई।