Breaking News
हितेश लवानियां और मनोज जादौन बने महामंत्री

 

स्वागत-सम्मान समारोह में जनकपुरी महोत्सव 2026 की कोर कमेटी का विस्तार

जनसहभागिता, सेवा और समर्पण से 149वें जनकपुरी महोत्सव को बनाएंगे ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय अध्यक्ष :  राजीव कुमार ‘राजू यादव’

बाबा न्यूज

आगरा। भावना एस्टेट रोड में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव 2026 के जनजागरण अभियान के अंतर्गत राम रघु आनंदा फेज-2 में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं स्वागत-सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय रामभक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने जनकपुरी महोत्सव 2026 आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ‘राजू यादव’ का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
इसी अवसर पर आयोजन समिति ने जनकपुरी महोत्सव 2026 की कोर कमेटी का विस्तार करते हुए दो युवा एवं ऊर्जावान उद्यमियों को महामंत्री पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने की घोषणा की। समिति ने युवा उद्यमी एवं रामभक्त हितेश लवानियां तथा प्रतिष्ठित युवा उद्यमी मनोज जादौन को कोर कमेटी में महामंत्री नियुक्त किया।
समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार राजू यादव ने बताया कि दोनों युवा लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता, नेतृत्व कौशल, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा उद्यमी हितेश लवानियां उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं और वर्षों से प्रभु श्रीरामचंद्र की सेवा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए तन, मन और धन से समर्पित रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कुंभ मेला तथा मथुरा के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में उनके उल्लेखनीय योगदान को व्यापक सराहना मिली है।
वहीं मनोज जादौन व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी, कुशल प्रबंधन क्षमता और संगठन कौशल को देखते हुए आयोजन समिति ने उन्हें भी महामंत्री का दायित्व सौंपा है। समिति का विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से जनकपुरी महोत्सव 2026 नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ‘राजू यादव’ ने कहा, “जनकपुरी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनएकता का महापर्व है। हमारी कोर कमेटी में ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है, जिनमें सेवा का भाव, संगठन की क्षमता और समाज के लिए समर्पण है। हितेश लवानिया और मनोज जादौन जैसे ऊर्जावान साथियों के जुड़ने से आयोजन समिति और अधिक सशक्त होगी तथा 149वें जनकपुरी महोत्सव को ऐतिहासिक, भव्य, दिव्य, अनुकरणीय और अविस्मरणीय स्वरूप देने का हमारा संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। यह महोत्सव पूरे समाज का आयोजन है और इसकी सफलता प्रत्येक रामभक्त एवं नागरिक की सहभागिता से ही संभव होगी।”
इस अवसर पर राम रघु आनंदा फेज-2 के स्थानीय निवासियों ने आयोजन समिति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे जनकपुरी महोत्सव 2026 की भव्यता में अपना सक्रिय योगदान देंगे और जनजागरण अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, महामंत्री हितेश लवानियां, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला एवं मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह के अलावा,
निमित पोरवाल, कपिल पोरवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निशांत अग्रवाल, अखिलेश दुबे, मनोज जादौन, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, गर्वित ठुकराल, मनीष राजपाल, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल,सुनील पाठक, नरेंद्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा,
अनूप कश्यप, हेमंत सिंह जादौन,भोले शंकर चौहान, महिला समिति अध्यक्ष अमृता पोरवाल, मुख्य संरक्षक आरती शर्मा मुख्य संयोजक सूची खंडेलवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीतल अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय में गूंजी प्रभु श्रीराम की आरती

एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह ने की पूजा-अर्चना

बाबा न्यूज 

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती में रविवार को एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान श्रीरामचंद्र जी की आरती कर प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
केंद्रीय कार्यालय में आगमन पर जनकपुरी महोत्सव 2026 आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ‘राजू यादव’ ने आजाद भगत सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात आयोजन समिति की ओर से उनका अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह ने जनकपुरी महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अरविन्द शर्मा, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, धर्मेश जैन, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल (ग्वाला), निमित्त पोरवाल, नरेंद्र शर्मा, लोकेन्द्र कुमार संत, अनुज भारद्वाज, आरती शर्मा, शीतल अग्रवाल, अनिल दीक्षित, राजीव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने समस्त रामभक्तों से प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म, संस्कृति एवं समाज के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

शंकराचार्य जी के गौ गर्जना महासभा के समर्थन में हुई संगोष्ठी

बाबा न्यूज
आगरा। नारायणी कालेज में हजारों बच्चों के साथ आज गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा लखनऊ में किए जा रहे गौगर्जना महासभा के समर्थन में नारायणी कालेज में हजारों छात्रों की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें गौमाता के महत्व को निरुपित किया गया एवं गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु शंकराचार्य जी महाराज के अथक प्रयासों की सराहना की गई।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पं सचिन चतुवेर्दी ने कहा कि गौमाता हमारे धर्म की आधार हैं।और गौमाता,वेदों व ब्राम्हणों की रक्षा हेतु भगवान भी हर युग में अवतार लेते हैं।33 कोटि देवी देवताओं की आश्रयस्थली गौमाता के महत्व को इसी से समझा जा सकता है कि हमारे घर में जब भोजन बनता है तो पहले भगवान और गुरु नही बल्कि गौमाता हेतु पहली रोटी बनाई जाती है।हमारा यह दुर्भाग्य है कि गोविंद की इस भारत भूमि पर गौमाता की निर्मम हत्या की जा रही है,हम बीफ निर्यात के प्रथम स्थान पर पहुंचने वाले हैं।अगर इस देश में गौमाता की हत्या बंद नही हुई तो देश बर्बाद ही नही बल्कि गुलाम भी बन जाएगा।अब किसी भी कीमत पर हमारे आस्था की केंद्र गौमाता को कटने नही दे सकते चाहे इसके लिए जो बदलीदान देना पड़े हम तैयार हैं।
माँ नारायणी कॉलेज के डायरेक्टर प्रबंध निदेशक मोहित यादव, अभिषेक दुबे, वेदांत पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अमन पांडे आदि मौजूद रहे।

 

भाविप अन्नपूर्णा शाखा ने किया तुलसी की पौध का वितरण

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा की ओर से संस्कृति माह के अंतर्गत तुलसी की पौध का वितरण जीवनी मण्डी स्थित खाटू श्याम मंदिर में किया गया। शुरूआत मुख्य अतिथि नेशनल चेंबर के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्म गोपाल मित्तल और मार्गदर्शक विनय गोयल ने की।
अध्यक्ष आशीष बंसल व सचिव गौरव मित्तल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक महत्व रखने वाली तुलसी के उपयोग को बढ़ावा देना है। पौध वितरण अभियान के तहत 150 तुलसी के पौधे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में वितरित किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी रीता मित्तल और कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने कहा कि तुलसी न केवल धार्मिक रूप से पूजनीय है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और औषधीय महत्व भी अत्यधिक है। तुलसी हवा को शुद्ध करती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है। अंत में सभी से अपील की गई की वे पौधों को केवल लें ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, गौरव गर्ग, नीरज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश राठौर, राजू शर्मा, रिंकू बंसल, नितेश अग्रवाल, निशित अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, शांति देवी आदि मौजूद रहे।

जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का खाका तैयार

 

क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराना होगी हमारी प्राथमिकता : राजू यादव

बाबा न्यूज 

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से जनकपुरी आयोजन समिति ने तैयारियों को गति देते हुए बुधवार को क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया । आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी तथा समिति के पदाधिकारियों ने के.के. नगर, शिवा कुंज, विनायक नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से भावना एस्टेट की ओर आने वाली मुख्य रोड, गणपति आशियाना आवासीय परिसर के चारों तरफ की रोड, महर्षि पुरम से होली पब्लिक स्कूल की तरफ आने वाली मुख्य रोड, नेशनल हाईवे बुलेट अड्डा से महर्षि पुरम की ओर आने वाली मुख्य रोड, सहित समूचे प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विकास कार्यों का विस्तृत आकलन किया ।

निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, नालियों एवं नालों की सफाई, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था, जल निकासी, स्थानीय स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया । समिति ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां तत्काल विकास कार्य कराए जाने आवश्यक हैं, ताकि महोत्सव से पूर्व संपूर्ण क्षेत्र आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में विकसित हो सके ।

आयोजन समिति के अनुसार जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के बहुआयामी विकास का माध्यम है । महोत्सव के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, नालों की सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, पेयजल एवं जल निकासी व्यवस्था में सुधार, विशेष स्वच्छता अभियान, चौराहों एवं प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, दिशा-सूचक बोर्ड, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे अनेक जनहितकारी कार्य कराए जाएंगे ।

आयोजन समिति का मानना है कि इन विकास कार्यों का लाभ केवल जनकपुरी महोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षों तक क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी । इससे क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, सौंदर्य एवं नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन के जीवन स्तर पर प्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के साथ अरविंद शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. अवीजीत कुमार अवस्थी, प्रभाकर शर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, डॉ. संजीव चौहान, भूपेंद्र, निमित्त पोरवाल, शिवा यादव एवं ठाकुर सतीश जादौन सहित समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से जनकपुरी महोत्सव 2026 न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक होगा, बल्कि विकास कार्यों के माध्यम से यह क्षेत्र के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा और भविष्य में भी जनसुविधाओं का स्थायी आधार बनेगा ।

चार दिवसीय महोत्सव में गोवर्धन धाम महोत्सव में शामिल होंगे सैकड़ो पदयात्री

आगरा से गोवर्धन धाम पदयात्रा के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर दिया नगर को आमंत्रण
बाबा न्यूज
आगरा। आगरा से श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा संस्था की ओर से गोवर्धन धाम पदयात्रा 30 जुलाई को आगरा से श्री गोवर्धन धाम प्रस्थान करेगी। वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2026 के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर नगर को आमंत्रण दिया।
संस्थापक अध्यक्ष रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि 30 जुलाई को शाम चार बजे पदयात्रा में सैकड़ों पदयात्रियों का समूह अपने-अपने क्षेत्रों से टोलियां बनाकर प्रारम्भ स्थल नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर पर एकत्रित होंगे और वहां से ठाकुर जी की झांकी के समक्ष संकीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से पदयात्रा कर रात्रि नौ बजे प्रसादी के लिए सिकंदरा स्थित समाधिया फार्म हॉउस पहुंचेंगे। पदयात्रा का उद्घाटन अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और आरती समाजसेवी भगवानदास बंसल करेंगे।
सचिव मनोज गर्ग ने बताया कि पदयात्रा 1 अगस्त को गोवर्धन पहुँचेगी तथा रात्रि में सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा कर 2 अगस्त को प्रात: आठ बजे गिरिराज महाराज का अभिषेक, नौ बजे भजन कीर्तन, ग्यारह बजे साधु संत सेवा और दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन गोवर्धन में गुरु शरणानंद के काष्णेय गुरु आश्रम पर होगा। लगभग 1500 पदयात्रियों की पदयात्रा में महिलाओं की भागीदारी इस बार भी अधिक रहेगी। यात्रा में पदयात्रियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेन्द्र दत्त गोयल, राजेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश मंगल, संयोजक विजय वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंघल मोनू, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, संजय मित्तल, आशीष अग्रवाल, शांति स्वरूप गोयल, नीरज जैन, जगदीश बगला, संतोष शर्मा, रमेश चन्द आदि मौजूद रहे।

 

भावना एस्टेट परिसर से गूंजा जनकपुरी महोत्सव 2026 का शंखनाद

अशोक कुमार गोयल बने राजा जनक और लता गोयल होंगी रानी सुनयना

वैदिक हवन के साथ जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन, आयोजन के लिए कार्यकारिणी घोषित, राणा सुशील सिंह बने मीडिया प्रभारी

बाबा न्यूज
आगरा । उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल श्री जनकपुरी महोत्सव 2026 का विधिवत श्री गणेश गुरुवार को भावना एस्टेट आवासीय परिसर में स्थित क्लब हाउस में हुआ । वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इसी अवसर पर एकेजी ग्रुप के प्रमुख अशोक कुमार गोयल को राजा जनक तथा उनकी धर्मपत्नी लता गोयल को रानी सुनयना के स्वरूप के रूप में घोषित किया गया । समारोह में जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई तथा आयोजन को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया । वैदिक रीति के अनुसार जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने पत्नी अनीता यादव के साथ हवन पूर्ण किया । इसके पश्चात श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय का उद्धघाटन किया ।
अपने संबोधन में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पहली बार भावना एस्टेट क्षेत्र को उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध और भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है । प्रभु श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग से जुड़ा यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा । उन्होंने कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों में भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा और गौरव का भाव जागृत करेगा ।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ घोषणा की कि जनकपुरी महोत्सव 2026 में राजा जनक का स्वरूप अशोक कुमार गोयल तथा रानी सुनयना का स्वरूप लता गोयल निभाएंगी । उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है । उन्होंने महोत्सव की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि शेष पदाधिकारियों के नाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।
घोषित कार्यकारिणी में मार्गदर्शक के रूप में भगत सिंह बघेल, डॉ. ए के सिंह एवं अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल (पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा), मुख्य संयोजक मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चेम्बर, आगरा), मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल , महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, एवं मीडिया प्रभारी के रूप में राणा सुशील सिंह तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में अरविन्द शर्मा को दायित्व सौंपा गया ।

वैदेही का कन्यादान करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य : अशोक कुमार गोयल
राजा जनक के स्वरूप की घोषणा होने के बाद अशोक कुमार गोयल और उनकी धर्मपत्नी लता गोयल भावुक हो उठे । अशोक कुमार गोयल ने कहा कि माता जानकी के पिता के रूप में कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है । उन्होंने कहा कि यह प्रभु श्रीराम और माता जानकी की असीम कृपा है । मूल रूप से रावतपाड़ा और वर्तमान में नेहरू नगर निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट उद्यमी अशोक कुमार गोयल ने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र शोभित गोयल और मोहित गोयल, पुत्री अनुप्रिया गोयल (कंपनी सेक्रेटरी), पुत्रवधुएं स्मृति एवं रिनी, तथा नाती-पोते खुश, अवंतिका, अनाया और वेदा हैं । उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह अभी होना शेष है, उससे पहले माता जानकी के पिता बनने का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा और विधाता का अद्भुत विधान है ।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व घोषित राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल, उनके पुत्र एवं पुत्रवधु रजत सिंघल एवं निमिषा सिंघल एवं मोनिका जौहरी, अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 की ओर से राजा सिंह चौहान, जी.पी. सिंह, रामचंद्र राणा, आर.डी. सारस्वत, नीरज मिश्रा, अरुण गुप्त, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, लोकेंद्र कुमार संत, नरेंद्र सेंगर, अनुज, जी.पी. अग्रवाल, विश्वनाथ जुनेजा, निमित्त पोरवाल , अखिलेश दुबे, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, नरेश सिंह जादौन, ऋषि खंडेलवाल, प्रभाकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, अभिनव (शिवा) यादव, ठाकुर सतीश जादौन, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, राजकुमार खत्री, डॉ. शीतल अग्रवाल, सचिन जैन, तिलक राज अरोड़ा, सुनील पाठक, डॉ. अनुराधा चौहान, भोले शंकर चौहान, बृजभूषण मिश्रा, हेमंत जादौन सहित श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, मुकेश जौहरी, विजय गोयल, संजय तिवारी, जगदीश बागला, अंजुल बंसल (कोआॅर्डिनेटर), रमेश शर्मा (उपमंत्री), महेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल (सहायक मंत्री), राहुल गौतम (मीडिया प्रभारी) एवं आनंद मंगल (कोआॅर्डिनेटर) आदि उपस्थित रहे।

स्पाइसी शुगर ने सजाया बारिश की रिमझिम में आत्मीयता, मुस्कान- दोस्ती का खूबसूरत उत्सव

रोचक खेलों, सवाल-जवाब और सम्मान समारोह के बीच खुद से प्रेम करने व जीवन को सकारात्मकता से जीने का लिया संकल्प
बाबा न्यूज
आगरा। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा सोमवार को होटल हॉलीडे इन में आओ एक-दूजे को जानें विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस आयोजन में सदस्यों ने मनोरंजक गतिविधियों, रोचक खेलों और आत्मीय संवाद के माध्यम से एक-दूसरे को और बेहतर ढंग से जाना। कार्यक्रम का माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया जब मजेदार सवालों की बौछार के साथ समस्याओं पर हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा हुई और पूरा सभागार ठहाकों व हंसी की फुलझड़ियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ चांदनी ग्रोवर ने सभी सदस्यों का स्वागत कर किया।
संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “”हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो। बात तब है जब हम में तुम हो, और तुम में हम हो।” इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने सभी को एक-दूसरे को समझने, स्वीकार करने और आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की थीम के अनुरूप ऐसे अनेक मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यक्तित्व, रुचियों और विचारों को नजदीक से जाना।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सर्वसम्मति से ‘स्टार आॅफ द मंथ’ का सम्मान रेणु लांबा और माला खेरा को प्रदान किया गया। इसके अलावा शॉपिंग क्वीन का खिताब गरिमा हेमदेव, सेल्फी क्वीन श्वेता, फैशन दीवा पल्लवी, एनर्जी बॉम्ब शिखा जैन, ट्रैवल क्वीन रिम्पी, ड्रामा क्वीन मंजरी, पॉजिटिव सोल पुष्पा, हेल्पिंग हार्ट सिमरन तथा आॅलवेज स्माइलिंग का सम्मान कोमिला धर को दिया गया।
समापन अवसर पर पूनम सचदेवा ने सभी सदस्यों को स्वयं से प्रेम करने, अपने व्यक्तित्व का सम्मान करने तथा जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं से प्रेम करना सीखता है, तभी वह दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांट सकता है। कार्यक्रम में आस्था, आकांक्षा, डॉली, गरिमा, हरमीत, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, नेहा, पायल, रानी, ऋचा, ऋतु, याशी आदि उपस्थित रहीं।

भाविपि संपर्क ने किए तुलसी पौध, जल पात्र का वितरित

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् की संपर्क शाखा की ओर से तुलसी पौधा एवं पक्षी जल-पात्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल पार्क में कराया गया। जिसमें शहरवासियों को लगभग 250 तुलसी पौधे वितरित किए गए और लोगों को तुलसी के औषधीय गुणों की जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि तुलसी मात्र एक पौधा ही नहीं, कई औषधियों की खान है। लोग इन पौधों को लगाएं और इनकी देखभाल भी करें। संस्था का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग देना है।
सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि आज के समय में मनुष्य ने स्वार्थ में अंधा होकर पेड़ों को काट-काट कर पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बेजुबान पक्षियों को राहत देने हेतु जल-पात्र का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अम्बा प्रसाद गर्ग, चम्पालाल गुप्ता, हरीश शर्मा, समीर भटनागर, राहुल अग्रवाल, देविका भटनागर, डॉ दिग्जेंद्र सिंह, मनोज रावत, वीरेंद्र जैन, अभिनव भटनागर, विनय अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, अपूर्वा मित्तल, खुश्बू सिंघल, दीपक अग्रवाल, विकास जैन, अंकुर सिंघल, सीए एसके बाजपेयी, डॉ. अमित अग्रवाल, सीए विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

संयम ने किया तुलसी की पौध का वितरण

बाबा न्यूज

आगरा। भारत विकास परिषद संयम शाखा की ओर से तुलसी की पौध का वितरण बल्केश्वर स्थित बल्केश्वर पार्क में किया गया। संस्थापक रवि शिवहरे ने कहा कि परिषद का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक महत्व रखने वाली तुलसी के उपयोग को बढ़ावा देना है। पौध वितरण अभियान के तहत 300 तुलसी के पौधे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में वितरित किए गए।
सचिव संजीव अग्रवाल ने कहा कि तुलसी न केवल धार्मिक रूप से पूजनीय है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और औषधीय महत्व भी अत्यधिक है। तुलसी हवा को शुद्ध करती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है। अंत में सभी से अपील की गई की वे पौधों को केवल लें ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता, हर्ष खटाना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, यतिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, मनोज राठौड़, अमित अग्रवाल, संजीव शिवहरे, उमेश सिंघल, पूजा गर्ग, वैशाली, सीमा, पूजा, नीतू, रिम्पी आदि मौजूद रहे।