Breaking News
फिरोजाबाद में नाले के निर्माण पर व्यापारियों का विरोध:नगर निगम ने काम को रुकवाया, एक सप्ताह में समाधान का भरोसा

फिरोजाबाद के दाऊदयाल स्टेडियम से ककरऊ कोठी तक बनाए जा रहे करीब 15 फुट चौड़े नाले के निर्माण को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया। शनिवार दोपहर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त प्रशांत नागर से मुलाकात कर निर्माण के तरीके पर आपत्ति जताई। व्यापारियों का विरोध देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने फिलहाल काम रुकवा दिया है। कारोबार प्रभावित होने की जताई आशंका व्यापारियों का कहना था कि जिस तरीके से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, उससे उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि नाला बनाया जा रहा है या नहर? व्यापारियों ने मांग की कि सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि जलनिकासी की व्यवस्था भी बनी रहे और दुकानदारों को परेशानी भी न हो। धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी व्यापारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। उनकी आपत्तियों को देखते हुए नगर निगम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने समस्या के समाधान के लिए तकनीकी टीम बुलाने और एक सप्ताह के भीतर उचित हल निकालने का आश्वासन दिया। फिलहाल निर्माण कार्य रुकने के बाद व्यापारियों की निगाहें नगर निगम प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। तकनीकी टीम की जांच के बाद ही तय होगा कि नाले के निर्माण की योजना में क्या बदलाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *