Breaking News
जौनपुर में 10 दिन भारी वाहनों की एंट्री बंद:शारदीय नवरात्र और दशहरा पर सुबह 10 से रात 11 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

जौनपुर में शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक रोज सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यातायात प्रभारी मनोज पांडेय ने रविवार की शाम 6 बजे बताया कि यह व्यवस्था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लागू की गई है। इसका मकसद त्योहार के दौरान ट्रैफिक को आसान बनाना और सड़क हादसों को कम करना है। हालांकि, गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से जुड़े जरूरी सामान लाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी। इनके अलावा बाकी भारी वाहन तय समय में शहर में नहीं आ पाएंगे। शहर में भारी वाहनों की एंट्री सात जगहों से बंद रहेगी। इनमें पचहटिया, प्रसाद, पकड़ी हाईवे, अलीगंज हाईवे, जगदीशपुर चौराहा और कुत्तुपुर तिराहा शामिल हैं। चांदपुर हाईवे अंडरपास पर सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *