Breaking News
मैक्स पिकअप की टक्कर से पिता-दो बच्चों की मौत:एटा में बाइक सवारों को रौंदा, पेड़ तोड़कर खाई में गिरी पिकअप

एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में उलायतपुर गांव के पास मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप पेड़ तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। पीछे से बाइक में मारी टक्कर पुलिस के मुताबिक, कठौली निवासी तेजवीर (30) पुत्र कन्हीलाल अपनी बेटी गीता और बेटे युवराज के साथ बाइक से वाहनपुर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोग तीनों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *