Breaking News
सात वर्ष पूरे कर, आगरा संरक्षण केंद्र में फल-फूल रहे वीज़ली भालू

बाबा न्यूज 

आगरा। सात साल पहले गैर-कानूनी ‘डांसिंग’ भालू प्रथा से बचाए गए भालुओं आर्थर, रॉन और मौली को वाइल्डलाइफ एसओएस के आगरा भालू संरक्षण केंद्र में आराम, आत्मविश्वास और घूमने-फिरने, खेलने और आगे बढ़ने की आजादी मिली है।

सात साल पहले, वाइल्डलाइफ एसओएस और झारखंड वन विभाग ने मिलकर किए गए एक ऑपरेशन में वाइल्डलाइफ ट्रैफिकर्स से पांच स्लॉथ भालुओं को बचाया था। उनमें आर्थर, रॉन और मॉली भी थे, जिन्हें हैरी पॉटर सीरीज़ के वीज़ली परिवार के नाम पर प्यार से ‘वीज़ली बेयर’ कहा जाता है। ये भालू सालों के शोषण और क्रूरता के बाद, अब उत्तर प्रदेश में वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित आगरा भालू संरक्षण केंद्र में देखभाल और प्यार के साथ आज़ादी से अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं।

2019 में, पांच भालुओं को दूसरे तस्करों को बेचने से पहले पकड़ लिया गया, जिससे गैर-कानूनी ‘डांसिंग’ भालू व्यापार पर रोकथाम लगाई जा सके। सभी की नाज़ुक थूथन में घाव और उनके दांत तोड़ दिए गए थे ताकि उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर और तैयार किया जा सके। उन्हें बचाने के बाद, भालुओं को आगरा भालू संरक्षण केंद्र लाया गया, जहां उन्हें उचित इलाज मिला और जहां उनका पुनर्वास शुरू हुआ।

पिछले सात सालों में, आर्थर, रॉन और मॉली धीरे-धीरे अपने आस-पास के वातावरण में घुल-मिल गए हैं। आर्थर, जो अपनी बेहिसाब ऊर्जा के लिए जाना जाता है, अपना दिन घूमने-फिरने, पेड़ों पर चढ़ने और अपने लिए बनाए गए एनरिचमेंट जैसे की झूले को तोड़ने में बिताता है, जो उसे मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए बनाए जाते हैं। उसकी ताकत और जिज्ञासा अक्सर उसके देखभालकर्ता को और ज़्यादा मज़बूत झूले बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन वह हर नए एडवेंचर को जोश के साथ पूरा करता है।

तीनों में सबसे छोटा रॉन एक समझदार और जिज्ञासु भालू है, जिसे चढ़ने, खुदाई करने और खोजबीन करने का शौक है। प्यार से सेंटर का ‘अनऑफिशियल माली’ कहा जाने वाला रॉन, अक्सर पौधे उखाड़ता है और कीड़ों की तलाश में मिट्टी खोदता है। उसने पॉजिटिव कंडीशनिंग ट्रेनिंग में भी काफी तरक्की की है, जिससे पशु चिकित्सा टीम को उसकी रेगुलर हेल्थ एग्जामिनेशन करने में मदद मिलती है।

मॉली, जो कभी बहुत शर्मीली और डरी हुई रहती थी, अब एक जिज्ञासु और एक्टिव भालू बन गई है। उसे खुदाई करना, दीमक के टीलों को एक्सप्लोर करना, पेड़ों पर चढ़ना और पज़ल फीडर से खेलना बेहद पसंद है। वक़्त के साथ-साथ उसे खास देखभाल मिलती है, जिसमें रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग, न्यूट्रिशनल सपोर्ट और कंडीशनिंग सेशन शामिल हैं ताकि तनाव मुक्त वेटेरिनरी एग्जामिनेशन हो सके।
आर्थर, रॉन और मॉली ने अपने रेस्क्यू के पश्च्यात सात साल पूरे कर लिए हैं, और उनकी यह यात्रा वाइल्डलाइफ़ रिहैबिलिटेशन में लंबे समय तक देखभाल, सब्र और दया की अहमियत को दर्शाता है। आज, यह तीनो अपने जंगल रुपी बाड़ों में खोजबीन करने, खाने के लिए ट्रीट ढूंढने, खेलने और आराम करने में अपना समय व्यतीत करते हैं, जो उन्हें अपनी शर्तों पर जीने का मौका देता है।

*वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा*, “रेस्क्यू से पहले आर्थर, रॉन और मॉली ने इंसानों के हाथों बहुत ज़्यादा ज़ुल्म सहा था। आज, उन्हें घूमने-फिरने, खाना ढूंढने, खेलने, आराम करने और बस भालू बनने की आज़ादी है। उन्हें अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीते देखना इस बात की याद दिलाता है कि आज़ादी का असली मतलब क्या है, और हम उन सभी के शुक्रगुज़ार हैं जो इन सात सालों में उनके साथ खड़े रहे।”

*वाइल्डलाइफ एसओएस के कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर, बैजूराज एम.वी. ने कहा*, “पुनर्वास का मतलब यह भी है कि भालुओं को उनके प्राकर्तिक व्यवहार को फिर से खोजने का मौका मिले। चाहे आर्थर पेड़ों पे चढ़ रहा हो, रॉन मिट्टी खोद रहा हो, या मॉली कोई नई चीज़ खोज रही हो, उनकी यह दिनचर्या दिखाती हैं कि वे अब कितना आज़ाद महसूस करते हैं। उन्हें खाना ढूंढने और नई चीज़ें खोजने का मौके देना, रेस्क्यू के बाद उन्हें एक अच्छी ज़िंदगी जीने में मदद करने का एक ज़रूरी हिस्सा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *