अपना दर्द भूलकर भी मरीजों की सेवा करती है नर्सेज



नर्सेज को नहीं मिल रहा है उनका हक : सतीश त्यागी
बाबा न्यूज
आगरा। अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जिला महिला अस्पताल में सभी नर्सेज ने मिलकर नर्सेज दिवस मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर पुष्पलता प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका, डॉक्टर नीलम रानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डॉक्टर सुनीता कुमारी ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर केंडिल जलाकर एवं पुष्प माला डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की । सभी स्टाफ को अच्छा कार्य करने हेतु गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।डॉक्टर पुष्पलता ने कहा कि बिना नर्सेज के हॉस्पिटल नहीं चल सकता। 24 घंटे यही मरीजों की सेवा करती है और पूरी ईमानदारी से अपना काम करती है। डॉक्टर नीलम रानी ने कहा कि नर्सेज अपना दर्द भूलकर भी मरीजों की सेवा करती है। सतीश त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने कहा कि नर्सेज जितना कार्य हॉस्पिटल में करती है उसकी एवज में उनको उतना मन सम्मान नहीं मिलता है जिसकी वह हकदार है। कार्य का क्रेडिट डॉक्टर ले जाते है, जबकि मरीज की सेवा 24 नर्सेज करती है। आज के दिन प्रधानमंत्री, मुख्यमत्री और अधिकारी नर्सेज को बधाई देंगे और उनकी तारीफ करेंगे लेकिन जब वह अपना हक मांगेगी तो नहीं देंगे। पिछले छह महीने से ग्रह जनपद मैं तैनाती के लिए मंत्री ब्रजेश पाठक, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव सभी सहमति दे चुके है लेकिन अभी तक शासनादेश तक नहीं किया है। कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत किए तथा नर्सेज ने डांस करके धमाल किया ।कार्यक्रम मैं डॉक्टर पुष्पलता डॉक्टर नीलम रानी,डॉक्टर सुनीता कुमारी ,सतीश त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ,ममता सिंह,जैनवती,ऊषा सविता ,पूजा, मंजुला, नीरज,नीतू सुषमा,बिंदु, श्वेता,सुलेखा,संगीता, मनीषा, सोनी, नीलम, दीपिका, सुरभि, लक्ष्मी, रिंकी, रिनी, इशिका, आशा शर्मा, कृष्णकांत, शैलेन्द्र,अखिल यादव आदि उपस्थित रहे।

