चौधरी अजित सिंह की विरासत पर आगरा से सियासी हुंकार

पांचवीं पुण्यतिथि पर रालोद ने लिया संगठन विस्तार और गांव-गांव संदेश का बड़ा संकल्प
बाबा न्यूज
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर शहर के आशीर्वाद गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सियासी संकल्प सभा में बदल गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने अपने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न केवल उनके आदर्शों को याद किया, बल्कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का जोरदार ऐलान भी किया। पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भी इस दौरान मौजूद रहे।
लोकदल की पुरानी ताकत लौटाने का संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौ चरण सिंह के दौर के लोकदल को पुन: स्थापित करने का संकल्प लिया। एकजुटता, संगठन विस्तार और किसान-आधारित राजनीति को फिर से मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने किया।

बदलती राजनीति में भी अजित सिंह की सोच प्रासंगिक: केसी त्यागी
पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह उच्च शिक्षित होने के बावजूद जमीन से जुड़े नेता रहे और किसानों, गरीबों व युवाओं के हित में जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने 1996 के राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि परिस्थितियां अलग होतीं तो अजित सिंह देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे।
उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि अब जिम्मेदारी है कि जयंत चौधरी को उसी ऊंचाई तक पहुंचाया जाए। गांव-गांव संदेश पहुंचाओ का नारा देते हुए संगठनात्मक एकता पर विशेष बल दिया।

विधायक और एमएलसी ने गिनाए किसान हित के फैसले

सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू चौधरी) ने कहा कि अजित सिंह ने किसानों पर इनकम टैक्स न लगने देकर ऐतिहासिक कार्य किया।
विधान परिषद सदस्य योगेश नौवहार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन अजित सिंह की देन है। उन्होंने बाजना आंदोलन और दिल्ली किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए अजीत सिंह की भूमिका को ऐतिहासिक बताया।

संगठन मजबूत करने का दोहराया संकल्प

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सभी कार्यकतार्ओं ने सामाजिक एकता, किसान हित और संगठन सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
साथ ही जयंत चौधरी के नेतृत्व को मजबूत करने और उनकी राजनीतिक पकड़ को दिल्ली से लखनऊ तक और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

मंच पर दिखी मजबूत एकजुटता

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर और नरेंद्र बघेल, प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, युवा लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रमेश युवा लोकदल के प्रदेश महासचिव डॉक्टर खेम सिंह राजपूत, युवा लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार , किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतवीर रावत युवा लोकदल के महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता आलोक चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, लोकदल के महानगर उपाध्यक्ष मास्टर सुरेंद्र सिंह, गणेश जी लाल निषाद ,पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव मालती चौधरी, ब्रज क्षेत्र महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी, प्रदेश सचिव सुजाता सिंह व श्रीमती अनीता चाहर वरिष्ठ नेता मुकेश पहलवान, डॉ पवन कुशवाहा, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अजय वर्मा, सोनू वर्मा, मौनूथ उपाध्याय, भूदेव प्रधान, महामंत्री राहुल जूरैल, रामनिवास बघेल, बलदेव सिंह, सुजान सिंह प्रधान, धर्मेंद्र रावत, चौ बाबूलाल प्रधान, गंगाराम पैलवार, रणधीर सिंह काका, सुजान सिंह प्रधान, बलदेव सिंह, मुकेश पहलवान, रामवीर सिंह मीणा, सत्यवीर चाहर, बाबूलाल वाल्मीकि, भोगल काका रिंकू लवानिया, तोरन सिंह चाहर, कुशल पाल सिंह नादऊ, मोनू उपाध्याय, केदार सिंह परमार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बीडी जैन महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ

बाबा न्यूज
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला 2026-27 का शुभारंभ पोस्टर विमोचन के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रो वंदना अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक प्रो नीलम कान्त प्रशिक्षु शिक्षक डॉ रूपाली खन्ना व सुनील कुमार जी सहित जूनियर और सीनियर छात्र- छात्राएं वरिष्ठ प्रो अनुराधा गुप्ता,प्रो शिखा श्रीधर, डॉ अंकिता तिवारी, डॉ नीलम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत डेमॉस्ट्रेशन के माध्यम से डा रूपाली खन्ना ने छात्र-छात्राओं सुलेश चित्रण और सुनील कुमार जी ने छात्र-छात्राओं को ड्राइंग की बारीकियां सिखाई तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने उनका अभ्यास भी किया। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं जैसे पोटेंट, लैंडस्केप, कोलाज, लोक कला, प्राकृतिक चित्रण कला आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यशाला में 50 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए जूनियर वर्ग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए सीनियर वर्ग निर्धारित किया गया है। यह कार्यशाला 23 मई तक संचालित रहेगी।

सर्वाइकल कैंसर का घातक बीमारियों में तीसरा स्थान

सर्वाइकल कैंसर शिविर में सौ युवतियों का नि:शुल्क हुआ टीकाकरण
बाबा न्यूज
आगरा। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वैकमेट फाउंडेशन द्वारा एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में किया गया।

मुख्य अतिथि वेकमेट फाउंडेशन से प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर घातक बीमारियों में तीसरे स्थान पर आता है। टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी को देश से समाप्त करने में सहायता मिल सकती है। 9 से 26 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए यह वैक्सीन विशेष रूप से उपयोगी है, जो शरीर को इस संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है।

पुष्पांजलि हॉस्पिटल की वक्ता डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होता है और इसकी शुरूआती अवस्था में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। प्रारंभिक जांच और समय पर टीकाकरण से इसका उपचार सरल और प्रभावी बन जाता है।

महासचिव मनीष राय ने बताया कि शिविर में नगर निगम स्कूल और एक पहल पाठशाला की लगभग सौ छात्राओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। साथ ही सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। संचालन मनीषा गैलानी ने किया। पुष्पांजलि हॉस्पिटल से पुनीत अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एकता वाजपेयी, अविकल मिश्रा, अंकित जैन, मानस राय, अंकित खण्डेलवाल, आश्लेष मित्तल, सुरभि आदि मौजूद रहे।

जनकपुरी महोत्सव कमला नगर की यादें हुईं ताजा

जनक सुता के श्रीराम स्मारिका का हुआ विमोचन
बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्ष कमला नगर में संपन्न हुए ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका जनक सुता के श्री राम का विमोचन कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में किया गया। स्मारिका ने जनकपुरी महोत्सव की स्मृतियों को जीवंत कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि और श्री जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने अवसर पर कहा कि प्रभु श्री राम, माता जानकी और राम भक्त हनुमान जैसे अलौकिक चरित्र हमें जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव, साहस, भक्ति, करुणा, त्याग और मानवता की सेवा में जीवन समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस स्मारिका में संग्रहीत आलेखों से मिथिलावासियों को जिंदगी सार्थक करने के अद्भुत सूत्र मिलेंगे।

जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने कहा कि श्री राम के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जीवन का प्रत्येक पक्ष अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि राम नाम आधार जिन्हें, वह जल में राह बनाते हैं। जिन पर कृपा राम करें, वह पत्थर भी तिर जाते हैं।

स्मारिका के संपादक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि स्मारिका में भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी से जुड़े हुए आलेखों के अतिरिक्त कमला नगर को गौरव प्रदान करने वाले कुछ मंदिरों, सेवा केंद्रों आदि की जानकारियों के भी इसमें आलेख हैं। इसमें प्रकाशित आकर्षक चित्रों से जनकपुरी का सजीव दर्शन हो रहा है। स्मारिका के सह संपादक अनिल अग्रवाल व विजय कुमार गोयल हैं और मुद्रक मुकेश नेचुरल हैं।

इस दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर-2025 के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा सांसद नवीन जैन, राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न), अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक वाले, राकेश मंगल, रामगोपाल गोयल, राम प्रकाश अग्रवाल ज्वेलर्स, रानी सुनयना अंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंजू मंगल, सलिल कुमार गोयल, जीवनलाल मित्तल मंच पर रहे। अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने संचालन किया।
जितेंद्र तिवारी, नीरज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, रंगेश त्यागी, गौरव चौहान, हरिश्चंद्र शर्मा गुड्डू भाई, मनीष बंसल, पवन अग्रवाल, वरुण जैन, केके अग्रवाल, वीपी शाक्य, पीयूष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नंदी महाजन, राकेश मित्तल, महेश अग्रवाल, सुशील गुप्ता, वंश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, चारु अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शीतल सिंह, रिचा मांगलिक, साधना वर्मा, शिखा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सोनिया शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

क्रिकेट का महाकुंभ : प्रीमियम लीग की ट्रॉफी का अनावरण

दस दिवसीय दलिहाई प्रीमियम लीग की आज होगी शुरूआत, हर दिन होंगे तीन मैच
बाबा न्यूज
आगरा। दलिहाई ताजगंज स्थित श्री मदनमोहन मंदिर दलहाई परिसर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक माहौल तैयार हो गया है। श्री मदनमोहन मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित दस दिवसीय दलिहाई प्रीमियम लीग का रविवार को विधिवत आगाज ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि छावनी विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गणेश चन्द, समाजसेवी रविकांत दुबे, अतुल तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अमित धामा, डिवीजन चौकी इंचार्ज अमित धामा, श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर अध्यक्ष राजू गोयल और सपा के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजीव पोरवाल ने संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
संयोजक ओपी यादव ने बताया कि दस दिवसीय इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 48 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी मैच छह-छह ओवर के होंगे, जिससे हर दिन रोमांच अपने चरम पर रहेगा। लीग की शुरूआत सोमवार 4 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 15 मई को मैदान पर खेला जाएगा।

श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्रीय खिलाड़ियों को मंच देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे और सभी टीमें आपस में भिड़ेंगी प्रतियोगिता में डी रॉयल चैलेंजर्स, किंग्स इलेवन दलिहाई, दलिहाई डेयरडेविल्स, नाइट राइडर्स, सुपर किंग्स और दलिहाई स्ट्राइकर्स टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर अभिषेक राजपूत, आदित्य राजपूत, अमन राजपूत, अभय सैलर, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर विनोद सिंह, महेश चंद्र राजपूत आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

सीकरी में सपा की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

राजकुमार/ बाबा न्यूज
किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन आगरा जयपुर मार्ग स्थित श्रीजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आगरा ऊदल सिंह कुशवाह, जिला महासचिव संतोष पाल, देवेन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौधरी, रहीशपाल चाहर, देवेन्द्र शर्मा, सत्यदेव यादव, मुकेश यादव, रमजान उस्मानी, राशिद कुरैशी, योगेश यादव, असलम कुरैशी, सुरेश चाहर, बीरेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकतार्ओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकतार्ओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

एक साथ विवाह बंधन में बंधे चार जोड़े, नाचते गाते पहुंचे बाराती

 

लायंस क्लब आगरा विश्वास ने किया कन्यादान, उपहार दिए
बाबा न्यूज
आगरा। लायंस क्लब विश्वास की ओर से निर्धन परिवारों के चार जोड़ो का सामूहिक विवाह समारोह विजय नगर स्थित विजय क्लब में आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के वीडीजी प्रथम डॉ. आर.एन. वर्मा एवं वीडीजी द्वितीय अजय भार्गव ने संयुक्त रूप ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

डॉ. आर.एन. वर्मा ने कहा कि जब किसी बेटी का हाथ किसी सच्चे वर के हाथ में समाज की सहायता से रखा जाता है, तब ईश्वर स्वयं आशीर्वाद देते हैं। विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि संस्कारों, परिवारों और समाज का सुंदर संगम है। अजय भार्गव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता और सहयोग की मिसाल हैं। गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन चार परिवारों की उम्मीदों और नई शुरूआत का उत्सव है। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ चार दूल्हों की बारात विजय क्लब पहुंची, जहां क्लब की महिला सदस्य रश्मि अग्रवाल, वंदना गर्ग, रितु मित्तल, मीनू अग्रवाल, निधि बंसल, नमिता अग्रवाल, रितिका गुप्ता और नूपुर गोयल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म पूरी होने पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

सचिव सुशिल बंसल व कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि नवविवाहित जोड़ो को गृहस्थी आरंभ करने के लिए अलमारी, टीवी, फ्रिज, डबल बेड, सिलाई मशीन, कूलर, सूटकेस, वाटर कूलर, बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

संयोजक निखिल गर्ग ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमित संग कविता, बीरपाल संग सलोनी, दीपक संग पूनम और विष्णु संग हिमानी नवयुगलों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद भावुक माहौल में सभी जोड़ों को विदाई दी गई, जहां उपस्थित जनों की आंखें नम हो उठीं। इस अवसर पर अनुपम अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, राजीव अग्रवाल, संजीव मित्तल, अजय अग्रवाल, राजकुमार कोल, महेश अग्रवाल, रितेश गुप्ता, दीपक गोयल, अनित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा

संयम शाखा की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद संयम शाखा की वार्षिक समीक्षा बैठक दयालबाग स्थित द सेलिब्रेशन ग्रांड रिसॉट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा के संस्थापक रवि शिवहरे ने बताया कि यह बैठक सत्र 2025-26 की अंतिम समीक्षा बैठक में पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अजय जैन के नेतृत्व में वर्तमान कार्यकारिणी में सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता और महिला सहभागिता सीमा गोयल को अगले सत्र में भी कार्य करने का अवसर दिया जाए। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और सेवा कार्यों के माध्यम से जनहित में योगदान देना है। बैठक में अनेक बिंदुओं को आगामी सत्र में अमल में लाने का निर्णय लिया गया, जिससे परिषद की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके। अंत में आगामी सत्र में और अधिक समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक चंद्रेश गर्ग, विष्णु गौस्वामी, हर्ष खटना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, रवि अग्रवाल, कन्हैया गोयल, हिमांशु अग्रवाल, मनोज राठौड़, आरती शिवहरे, रुचि अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, रजनी जैन, दीपाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।