Breaking News
भामसं का जिला सम्मेलन सात को, तैयारियां जोरों पर

बाबा न्यूज
आगरा। भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा का सम्मेलन सात जून को होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अंतिम रूप देने के लिए जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक रोडवेज कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें सम्मेलन को भव्य और दिव्य बनाए जाने के लिए कार्यकर्तार्ओं को जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस राणा, विभाग प्रमुख चंद्रभान सिंह , भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष आर आर शर्मा एवं प्रचार मंत्री सौरव शर्मा उपस्थित रहे।

व्यापारी आॅनलाइन स्क्रूटनी नोटिस को न करें नजरअंदाज

विश्वसनीय डीलरों से ही करें व्यापार, रिटर्न स्टेटस अवश्य जांचें
भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ के सेमिनार में जीएसटी सम्बंधित दूर हुई व्यापारियों की शंकाएं
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में व्यापारी सदस्यों के लिए जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजीत कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, सचिव इंजी प्रशांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि कर प्रणाली को पारदर्शी बनाना है। व्यापारी तकनीकी कमियों और नियमों की अज्ञानता के कारण पेनाल्टी से बचें और समय पर अपनी विसंगतियों को ठीक करें। विभाग द्वारा जारी होने वाले किसी भी आॅनलाइन स्क्रूटनी नोटिस को नजरअंदाज न करें। समय सीमा के भीतर उसका स्पष्टीकरण पोर्टल पर अपलोड करें। व्यापारी केवल विश्वसनीय और पंजीकृत डीलरों से ही व्यापार करें और भुगतान से पहले उनका रिटर्न स्टेटस जरूर चेक करें।

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (कळउ) और स्क्रूटनी से संबंधित आ रही जटिल समस्याओं का समाधान करना था। इस तरह के सेमिनार से व्यापारियों और अधिकारियों के बीच की दूरी कम होती है और व्यापार करने में सुगमता आती है। इस अवसर पर महिला सहभागिता रश्मि अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, राधा गुप्ता, रोली गोयल, मेघा बंसल, सारिका गोयल, निहारिका अग्रवाल, नीतू बंसल, पूजा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, हेमलता बंसल, ऋतू मित्तल, योगिता अग्रवाल, गीता मित्तल आदि मौजूद रही।

 

भीषण गर्मी के बीच बेलगिरी जूस का वितरण, राहगीरों को मिली राहत

 

बाबा न्यूज 

आगरा। भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप को देखते हुए ‘फार्मा फ्रेंड्स एवं मित्र मंडली’ द्वारा गुरुवार को एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस अधिक मास के पावन अवसर पर संस्था द्वारा पालीवाल पार्क स्थित प्याऊ पर दोपहर 12 बजे से विशाल ‘बेलगिरी जूस वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

समन्वयक नितिन गुप्ता ने कहा कि चिलचिलाती धूप और लू से बेहाल राहगीरों व जरूरतमंदों को ठंडा और स्वास्थ्यवर्धक बेलगिरी का जूस पिलाकर राहत पहुंचाई गई। आयुर्वेद में बेल के जूस को लू और पेट की बीमारियों से बचाने में रामबाण माना जाता है। दोपहर की तीखी धूप में भी सभी ने पूरी निष्ठा से श्रमदान किया। इस अवसर नितिन गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, नितिन बंसल, विभव मिश्रा, सीमित सक्सेना, हर्ष चोपड़ा, अरुण कपूर, अभिनव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।

हाथियों और भालू को गर्मी से बचने के लिए दिए जा रहे ठंडे फल और सब्जियां

 

वाइल्डलाइफ एसओएस ने गर्मियों में देखभाल के लिए उठाए विशेष कदम
बाबा न्यूज
आगरा। देशभर में गर्मी बढ़ने के साथ, वाइल्डलाइफ एसओएस ने गर्मी के मौसम में बचाए गए भालू और हाथियों को साल के सबसे गर्म महीनों के दौरान आरामदायक, हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए प्रबंधन प्रोटोकॉल को मजबूत कर दिया है। आगरा और मथुरा स्थित अपनी सुविधाओं में, संस्था ने तापमान में वृद्धि से राहत प्रदान करने के साथ-साथ जानवरों के शारीरिक और व्यवहारिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शीतलन उपायों, आहार में बदलाव और ठंडे वातावरण बनाए रखने के लिए ख़ास उपाय लागू कर दिए हैं।

आगरा भालू संरक्षण केंद्र में, बचाए गए भालुओं को ताज़ा तरबूज, खरबूजा, आम जैसे मौसमी फल दिए जाते हैं, जो उन्हें अतिरिक्त नमी प्रदान करते हैं, साथ ही ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के माध्यम से इलेक्ट्रोलाइट्स भी दिए जाते हैं। गर्मी से राहत दिलाने और प्राकृतिक व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए जमे हुए फल के पॉप्सिकल्स जैसी ठंडक देने वाली चीजें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाड़ों के अंदर स्थापित पानी के पूल, वॉटर स्प्रिंकलर और एयर कूलर बाड़ों के भीतर ठंडे वातावरण को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे गर्मियों के चरम घंटों के दौरान उन्हें बहुत जरूरी राहत मिलती है।

इस बीच, मथुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और हाथी अस्पताल परिसर में भीषण गर्मी के बावजूद हाथियों को ठंडा और सक्रिय रखने के लिए ग्रीष्मकालीन देखभाल उपायों का विस्तार किया गया है। बाड़ों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, साथ ही हाथियों को नहाने और आराम करने के लिए तालाबों तक निर्बाध पहुंच प्रदान की गई है। टीम हाथियों के लिए मिट्टी के स्नान की भी व्यवस्था करती है, जो उनको प्राकृतिक व्यवहार की नकल करने में मदद करता है और साथ ही उनकी त्वचा को धूप से भी बचाता है। हाथियों के आहार में तरबूज, कद्दू, लौकी और खीरे जैसे मौसमी फल और सब्जियां भी शामिल की जा रही हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “जैसे-जैसे हर साल तापमान बढ़ता जा रहा है, मानव देखरेख में रहने वाले जानवरों के लिए सक्रिय ग्रीष्मकालीन प्रबंधन और भी महत्वपूर्ण होता जा रहा है। हमारी टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करती हैं कि प्रत्येक भालू और हाथी पूरे मौसम में हाइड्रेटेड, आरामदायक और मानसिक रूप से सक्रिय रहे।

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने बताया कि “ग्रीष्मकालीन देखभाल के प्रत्येक प्रोटोकॉल को जानवरों के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है। चाहे वह जमे हुए भोजन का आनंद ले रहा भालू हो या स्प्रिंकलर के नीचे ठंडक पा रहा हाथी, हर प्रयास करुणा और विशेष देखभाल पर आधारित है।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. इलयाराजा एस ने कहा, “गर्मी के तनाव को रोकने के लिए निरंतर निगरानी, ​​जल प्रबंधन और शीतल पर्यावरण आवश्यक हैं। आहार संबंधी सहायता के माध्यम से, हमारी पशु चिकित्सा और देखभालकर्ता टीमें यह सुनिश्चित करती हैं कि जानवर भीषण गर्मी की स्थितियों का सुरक्षित रूप से सामना कर सकें।”

रिवर कनेक्ट अभियान ने यमुना पुनर्जीवन पर सुप्रीम कोर्ट की पहल का किया स्वागत

बाबा न्यूज

आगरा।  यमुना आरती स्थल पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में रिवर कनेक्ट अभियान से जुड़े पर्यावरण कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और नदी प्रेमियों ने यमुना नदी की सफाई और पुनर्जीवन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि अब संबंधित राज्य सरकारें और विभिन्न सरकारी एजेंसियां यमुना की दुर्दशा, प्रदूषण और घटते जल प्रवाह को लेकर ठोस तथा त्वरित कदम उठाएंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यमुना केवल जलधारा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक स्मृति, जैव विविधता और करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है। यदि अब भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां एक मृतप्राय नदी की विरासत पाएंगी।
रिवर कनेक्ट अभियान के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि सुप्रीम Court द्वारा केंद्र सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयोचित निर्णय है। उन्होंने कहा कि अदालत ने जिस स्पष्टता के साथ यमुना को “सीवेज नाले में बदल चुकी नदी” बताया, वह पर्यावरणीय कुप्रबंधन और प्रशासनिक विफलताओं पर एक कठोर टिप्पणी है।
वक्ताओं ने कहा कि दशकों से नगर निकाय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल संस्थान, सिंचाई विभाग और विकास प्राधिकरण एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, जबकि यमुना लगातार जहरीले झाग, सीवर, औद्योगिक कचरे और अतिक्रमणों के बोझ तले दम तोड़ती रही। सुप्रीम कोर्ट की पहल इस सुस्त और दिशाहीन तंत्र को झकझोरने का कार्य करेगी।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रस्तावित यमुना एक्शन प्लान में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि हिमालय से प्रयागराज तक पूरे यमुना बेसिन को शामिल किया जाए। विशेष रूप से आगरा और मथुरा क्षेत्र में सूखती धारा, गिरते भूजल स्तर, रेत खनन और प्रदूषण की समस्या को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि केवल सरकारी योजनाओं और बैठकों से यमुना पुनर्जीवित नहीं होगी। इसके लिए समाज, संत समुदाय, वैज्ञानिकों, किसानों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जनसहभागिता के बिना कोई भी नदी संरक्षण अभियान सफल नहीं हो सकता।
रिवर कनेक्ट अभियान ने आशा व्यक्त की कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तैयार होने वाली कार्ययोजना यमुना को पुनर्जीवित करने की दिशा में निर्णायक साबित होगी और आने वाली पीढ़ियों को एक निर्मल, अविरल और जीवंत यमुना मिल सकेगी।
इस अवसर पर चतुर्भुज तिवारी, निधि पाठक, पद्मिनी अय्यर, दीपक राजपूत, मुकेश चौधरी, जुगल किशोर, गोस्वामी नंदन श्रोतरीय, जुगल किशोर, अभिनव लाला आदि लोग उपस्थित रहे।

 

सभी को साथ लेकर हो रहा क्षेत्र का विकास: रामरती देवी

तीन साल का कार्यकाल होने पर नगर पंचायत मे हुआ स्वागत

इन्द्रेश तोमर/बाबा न्यूज

पिनाहट। नगर पंचायत की चेयरमैन रामरती देवी एवं सभासदों का तीन साल का कार्याकाल होने पर नगर पंचायत कार्यालय मे स्वागत सम्मान किया गया। कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन रामरती देवी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि आजाद बाबू का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान अपने कार्य काल की चर्चा करते हुए अध्यक्ष रामरती देवी ने बताया कि तीन साल में नगर पंचायत ने विकास कार्य में तेजी लायी है, जो काम कई वर्षों से नहीं हुए थे। उन्हें कराया गया है। विकास की गति को आगे बढ़ाने में सभी सभासदो और कर्मचारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सभी को साथ लेकर काम कराये जा रहे हैं। इस दौरान समस्त सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

खाटू श्याम मंदिर ताजगंज पर बाबा का हुआ पीले फूलों से हुआ श्रृंगार

बाबा न्यूज
आगरा। पुरुषोत्तम माह की पद्मिनी एकादशी पर खाटू श्याम जी मंदिर ताजगंज पर मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया। बाबा का भव्य श्रृंगार एवं पीले फूलों से किया गया। दाऊजी खाटू श्याम जी मंदिर ताजगंज के अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि आज पुरुषोत्तम मा की पद्मिनी एकादशी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है। बाबा का भव्य श्रृंगार पीले फूलों से किया गया है।शाम को भव्य आरती की गई।

दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान

 

मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक में 49 माताओं के सहयोग से 2610 मिलीलीटर मातृ दुग्ध किया गया संग्रहीत, 14 नवजात शिशुओं को 1090 मिली जीवनदाई अमृत किया प्रदान

पीड़ा को परोपकार में बदलने का काम कर रही मातृ दुग्ध बैंक, मातृ दुग्ध प्रदान करने की यह सेवा अलौकिक, अतुलनीय और प्रशंसनीय: पूज्य महाराज श्री नीरज नयन
बाबा न्यूज
आगरा। श्री चंद्रभान साबुन वाला सेवा ट्रस्ट द्वारा खतैना रोड, प्रताप नगर पर संचालित गभार्धान संस्कार एवं मेटरनिटी होम में नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को माँ यशोदा गौरव सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि कथा प्रवक्ता श्रद्धेय महाराज श्री नीरज नयन ने इस अवसर पर कहा कि मातृ दुग्ध बैंक पीड़ा को परोपकार में बदलने का काम कर रही है। मातृ दुग्ध प्रदान करने की यह सेवा अलौकिक, अतुलनीय और प्रशंसनीय है। सेवा से अंत:करण पवित्र होता है और पवित्र अंत:करण में भगवान का दर्शन होता है। अत: हम सब लोगों को ऐसे अनूठे सेवा प्रकल्पों से जुड़कर मानवीय संवेदना और मानवीय चेतना का विस्तार करना चाहिए।
उन्होंने दुग्ध दान करने वाली माँओं- प्रीति, रितु, दीपिका, शमा, शालू, प्रियंका और अनु तथा इस कार्य में सहयोग करने वाली एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचिका बैनेट और नर्सिंग आॅफिसर एडना के साथ-साथ मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक के मुख्य दानदाता मुंशी पन्ना परिवार के समाजसेवी नितिन अग्रवाल और सुलेखा अग्रवाल को पटका पहना कर, प्रमाण पत्र, उपहार व प्रसाद देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए रमेश चंद्र अग्रवाल ने दिव्य संतान प्राप्त करने के लिए गभार्धान संस्कार का महत्व बताया। श्री चंद्रभान साबुन वाला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इसी माह के आरंभ में नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक शुरू की गई थी। बैंक द्वारा अत्यंत अल्प समय में अपनी सार्थकता सिद्ध करते हुए 49 माताओं के सहयोग से लगभग 2610 मिलीलीटर मातृ दुग्ध संग्रह किया गया। 14 नवजात शिशुओं को 1090 मिली जीवनदाई अमृत किया प्रदान किया गया।
महामंत्री मनोज अग्रवाल और मंत्री राजीव जैन ने कहा कि माँ के दूध की हर बूँद में जीवन की आशा छिपी है। कोई भी माँ इस बैंक में अपने दूध का दान कर सकती है। एक छोटा सा योगदान एक बड़ा जीवनदान बन सकता है।
दुग्ध बैंक संयोजक राजकुमार गर्ग, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल, पारुल जैन, निधि अग्रवाल, एचके बंसल, राकेश गर्ग, श्वेता गर्ग और डॉ. सुवर्णा सिंह ने व्यवस्थाएँ संँभालीं। पूरे कार्यक्रम और सेवा प्रकल्प का निर्देशन आगरा और सूरत के प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने किया।

सनातन संस्कृति में मातृ दुग्ध की मिसाल प्रेरणादायक
आगरा और उत्तर भारत में पहली बार स्थापित मुंशी पन्ना मातृ दुग्ध बैंक के पीछे सनातन संस्कृति की मिसाल प्रेरणादायक रही है। अशोक गोयल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण देवकी से पैदा हुए थे लेकिन उनको माता यशोदा ने अपना दूध पिलाकर पाला। कर्ण कुंती से पैदा हुए थे लेकिन उनको अनुसूचित जाति की माँ राधा का दूध पीने को मिला था। भगवान कार्तिकेय शिव जी के तेज से पैदा हुए थे लेकिन उनको कृतिका नाम की माता ने पाला था। ऐसे अनेक उदाहरणों से हमारे शास्त्र भरे पड़े हैं। अब कलयुग में भी इस प्रकल्प के माध्यम से यह सब साकार होता हुआ दिख रहा है।

 

राज किशोर खंडेलवाल अध्यक्ष, अखिलेश भटनागर बने महासचिव

टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा की नई कार्यकारिणी घोषित
बाबा न्यूज
आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा का वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 मंगलवार को जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय के बार रूम में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं उनकी टीम से इकबाल बैग, अश्विनी यादव, रवि अग्रवाल, संजय भटनागर, गौरव मित्तल, गौरव गौतम, प्रकाश मित्तल, पीयूष खंडेलवाल की देखरेख में संपन्न कराई गई।

नई कार्यकारिणी में राज किशोर खंडेलवाल को निर्विरोध अध्यक्ष एवं अखिलेश भटनागर को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। अनुराग गुप्ता को उपाध्यक्ष (आयकर), परमेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष (वाणिज्य कर), अब्दुल अख्तर खान को कोषाध्यक्ष, संचिता अग्रवाल को सेक्रेटरी (वाणिज्य कर) तथा राकेश कुमार सारस्वत को सेक्रेटरी (आयकर) चुना गया। वहीं, अभिनव बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (वाणिज्य कर), शांतनु बंसल को जॉइंट सेक्रेटरी (इनकम टैक्स) एवं मोहित अग्रवाल को आॅडिटर बनाया गया। एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में सोमेंद्र कुमार जैन, मुकेश खंडेलवाल, मोनिल अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं वैभव जैन को चुना गया। सभी को उनके प्रसंशको ने चुनाव जीतने पर पुष्पवर्षा कर बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव संजीव कुमार वशिष्ठ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित महासचिव अखिलेश भटनागर ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया जाएगा तथा एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास किए जाएंगे। अपने कार्यकाल में टैक्सेशन के अधिवक्ताओ को एआई तकनीक के लिए जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर राम मोहन सिंह कोटिया, आरपी दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, सुनील आनंद, अनिल वर्मा, ताराचंद, सतीश चंद्र बंसल, राकेश बाबू गर्ग, रूप किशोर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सतीश चंद्र गुप्ता, बृजेंद्र अग्रवाल,विजेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र शर्मा, श्याम मोहन गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संजीव यादव, अभिषेक आनंद, मनोज शर्मा, अनिल आदर्श जैन, केएन द्विवेदी, सुनील शर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

आचार्य इंद्रेश जी की कथा की तैयारियां तेज, 31 को निकाली जाएगी कलश यात्रा

बाबा न्यूज 

आगरा। विख्यात कथा व्यास एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत आचार्य इंद्रेश उपाध्याय जी कथा 31 मई से 6 जून तक बल्केश्वर पार्क में होगी, जिसके लिए आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें शीतल फुहारों के बीच श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे।
अग्रवन, वाटर वर्क्स में पत्रकारों को संबोधित करते हुए महन्त कपिल नागर ने कहा कि श्री बल्केश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा 31 मई से आयोजित इस विशाल कथा के रसपान करने के लिए विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालु आएंगे। विख्यात संत कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज, विख्यात संत अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी किसी एक दिन शुभागमन होगा। उनके अलावा कई अन्य बडे संत और कथा वाचकों के आने की संभावना है।

कथा के मुख्य यजमान हरीश अग्रवाल (जुगनू) ने बताया जनकपुरी की तरह होगी सजावट बल्केश्वर महादेव मन्दिर से वाटर वर्क्स चौराहे तक तथा बल्केश्वर चौराहा से लेकर शांति स्वीट तक रोड पर दोनो साईड विधुत सजावट व साउंड की व्यव्स्था की जा रही है और पार्क का मुख्य गेट सजाया जायेगा।

प्रेस वार्ता मे गौरी शंकर अग्रवाल आशीष गुप्ता पदम अग्रवाल राजेश अग्रवाल शिवम गोयल अजय गोयल गिरीश बंसल पार्षद मुरारीलाल गोयल, ऋषि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल रोहित अग्रवाल अतुल सिंह अजय गुप्ता हरीश चन्द्र अग्रवाल शिव शंकर रैपुरिया हरि किशन सिंघल जितेंद्र गोयल मयंक देव अग्रवाल मनोज अग्रवाल,शोभित, मुकुल सिंघल, महेश चन्द्र अग्रवाल,प्रकाश चन्द्र मौजूद रहे।

31 मई को ही निकाली जाएगी कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा 31 मई को प्रातः निकाली जाएगी, जो बल्केश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर बल्केश्वर पार्क पहुंचेगी। इसी दिन भागवत कथा शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व बल्केश्वर महादेव मंदिर में 29 मई को मेहंदी और 30 मई को कलश सज्जा का कार्यक्रम होगा।
इस प्रकार रहेंगे कथा के प्रसंग

31 मई को श्रीमद् भागवत का महात्म्य, एक जून को सती चरित्र, ध्रुव कथा, कर्दम देवाहुति प्रसंग, 2 जून को नरसिंह व वामन अवतार की कथा, 3 जून को श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 4 जून को बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा, 5 जून को राम पंचाध्याय, रुक्मिणी विवाह, 6 जून को सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोह, शुकदेव पूजन के साथ कथा का विश्राम हो जाएगा।

विलक्षण आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं इंद्रेश जी
आचार्य इंद्रेश उपाध्याय जी विख्यात कथा वाचक श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी के सुपुत्र एवं ‘भक्ति-पथ’ संस्था के संस्थापक हैं। इंद्रेश जी के प्रवचन और कथाएं मात्र धार्मिक ज्ञान का संचार नहीं करते, बल्कि वे मानवता के प्रति समर्पण की अद्भुत प्रेरणा भी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपने अनुयायियों के लिए एक आदर्श बन चुके हैं।